Monday 13th of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:टनकपुर पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग में शीश नगर में 50 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन

लोहाघाट विधानसभा का बोलना विकास 15 किलोमीटर दूर जाकर पढ़ाई करने को मजबूर डुंगरा लेटी की छात्र-छात्राएं।

चंपावत:जनता मिलन कार्यक्रम में 82 शिकायतें प्राप्त, अधिकांश का मौके पर निस्तारण

लोहाघाट:डीएम के निर्देश पर ढटी गांव दुर्घटना की एसडीएम लोहाघाट करेंगी मजिस्ट्रेट जांच।

लोहाघाट महाविद्यालय में देवभूमि उद्यमिता योजना के बूट कैंप का शुभारंभ

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट: महाकाली मंदिर से लौट रही युवती बाईक दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल

Laxman Singh Bisht

Sat, Aug 16, 2025

महाकाली मंदिर से लौट रही युवती बाईक दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल

लीसा डिपो के पास दुर्घटना में 60 फीट गहरी खाई में गिरी युवती।

होटल स्वामी मदन सामंत बने संकट मोचन। पूर्व में भी बचा चुके हैं कई जान।आज शनिवार को गंगोलीहाट के प्रसिद्ध महाकाली मंदिर के दर्शन कर लौट रही युवती शाम को बाईक दुर्घटना का शिकार होकर गंभीर रूप से घायल हो गई। जानकारी के मुताबिक उषा तड़ागी (21) निवासी तड़ाग बाराकोट आज सुबह अपने रिश्ते के भाई नवीन सिंह अधिकारी निवासी कोयाटी( लोहाघाट) के साथ गंगोलीहाट महाकाली मंदिर के दर्शनों के लिए गई थी ।नवीन सिंह अधिकारी ने बताया लोहाघाट घाट राष्ट्रीय राजमार्ग में लीसा डिपो से आगे बसाना के पास वह बाइक रोककर फोन में बात कर रहा था ।तभी ऊषा ने अचानक से बाइक स्टार्ट कर दी बाइक के आगे बढ़ने से ऊषा छिटककर लगभग कर लगभग 60 फीट गहरी खाई में जा गिरी ।सूचना पर सामंत होटल के स्वामी मदन सिंह सामंत मौके पर पहुंचे तथा अन्य लोगों की मदद से किसी तरह ऊषा को गहरी खाई से निकाल कर अपने वाहन से तत्काल लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय पहुंचाया ।दुर्घटना में युवती को काफी चोटे आई है। अस्पताल में डॉक्टर बीना मलकानी के द्वारा युवती का उपचार किया गया ।डॉक्टर बीना ने बताया युवती के सर व चेहरे पर चोटे लगी हुई है सिटीस्कैन के लिए चंपावत जिला चिकित्सालय रेफर किया जा रहा है ।वही मदन सामंत के द्वारा दुर्घटना में घायल युवती की जान बचाने के लिए लोगों के द्वारा उनकी काफी सराहना की जा रही है ।पूर्व में भी सामंत कई दुर्घटना में घायल लोगों की जान बचा चुके हैं।

जरूरी खबरें