रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट: 4 करोड़ 23 लाख की लागत से बना महिला छात्रावास बना सफेद हाथी।
Laxman Singh Bisht
छात्रावास परिसर में झाड़ी झनकारो का साम्राज्य।
50 छात्राओं के रहने की क्षमता है छात्रावास में
धामी सरकार के द्वारा दूर दराज क्षेत्र की छात्राओं को बेहतर आवासीय सुविधा देने के उद्देश्य से लोहाघाट के राजकीय महाविद्यालय परिसर में 4 करोड़ 23 लाख रुपए की लागत से महिला छात्रावास का निर्माण करवाया गया है छात्रावास 50 छात्राओं के रहने की क्षमता है। पर निर्माण कार्य पूर्ण होने के बावजूद अभी तक इसका लाभ लोहाघाट महाविद्यालय में दूर-दूर क्षेत्र से शिक्षा ग्रहण करने आने वाली छात्राओं को नहीं मिल पा रहा है।
छात्रावास का निर्माण उत्तराखंड कृषि उत्पादन विपणन बोर्ड के द्वारा किया गया है। वर्तमान में छात्राओं को इसका लाभ न मिलने से छात्रावास सफेद हाथी बना हुआ है। क्षेत्र वासियों का कहना है करोड़ों रुपए की लागत से सरकार के द्वारा महिला छात्रावास का निर्माण कराया गया है ।ताकि दूरदराज से आने वाली छात्राओं को महाविद्यालय परिसर में ही आवासीय सुविधा मिल पाए। पर अभी तक छात्राओं को छात्रावास की सुविधा नहीं मिल पाई है और छात्रावास परिसर में झाड़ी झनकारो का साम्राज्य बना हुआ है। लोगों ने महाविद्यालय प्रबंधन से जल्द से जल्द छात्रावास को जल्द सुचारू रूप से संचालित करने की मांग की है। लोहाघाट महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ संगीता गुप्ता ने बताया अभी छात्रावास में कुछ कार्य होने बाकी हैं। निर्माण दाई संस्था को इसके बारे में बोला गया है पर अभी तक कार्य नहीं किया गया है ।
अप्रैल में इसे हैंड ओवर कर दिया गया था लेकिन उच्च अधिकारियों के द्वारा कहा गया है हमारी टीम आकर छात्रावास का एक बार निरीक्षण करेगी उसके बाद छात्रावास को सुचारु किया जाएगा ।उन्होंने कहा उच्च अधिकारियों को चिट्ठी भेज दी गई है पर अभी तक टीम निरीक्षण के लिए नहीं पहुंची। कहा जैसे उच्च अधिकारियों का आदेश प्राप्त होगा छात्रावास को शुरू कर दिया जाएगा। इसके अलावा वाणिज्य संकाय का नव निर्मित भवन भी अभी संचालित नहीं किया गया है। उच्च अधिकारियों की लापरवाही के चलते दोनों भवन सफेद हाथी बने हुए हैं ।अब देखना है कब जांच टीम आएगी और कब छात्रावास संचालित हो पाएगा। वर्तमान मे महाविद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया जारी है। अगर छात्रावास संचालित होता है तो छात्राओं को इसका लाभ मिल पता।
विज्ञापन
लोहाघाट:महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग का आंगन मिलन कार्यक्रम का शुभारंभ।
चंपावत:विश्व फार्मेसी दिवस पर चंपावत जिला चिकित्सालय में गोष्ठी का आयोजन
चंपावत:रेड अलर्ट के चलते जिलाधिकारी का सख्त निर्देश: बिना पूर्व अनुमति मुख्यालय न छोड़ें अधिकारी, क्षेत्रीय कार्मिक भी रहें तैनात
चंपावत:सभी आवेदनकारी, घोषित हों राज्य आंदोलनकारी उत्तराखंड के सभी जिलों में हो मामलों का निस्तारण सम्मान की लड़ाई,पेंशन नहीं,चाहिए प्रमाणपत्र: पांडे
बाराकोट में वंदे मातरम के 150 वे वर्ष पर सामूहिक गायन का आयोजन।
लोहाघाट:पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर भाजपा ने श्रद्धा सुमन किए अर्पित।
बाराकोट:संस्कृत स्पर्धाओं में रा०इ०का० बापरू का परचम, रंजना ने किया टॉप
लोहाघाट:वंदे मातरम गीत के 150 वर्ष पूर्ण हजारों छात्र छात्राओं ने एक साथ किया वंदे मातरम का सामूहिक गायन। वंदे मातरम के गीत से गूंजा लोहाघाट नगर
लोहाघाट महाविद्यालय मे छात्र संघ चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया संपन्न। अध्यक्ष पद पर हुआ एक नामांकन।
टनकपुर:जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार: टनकपुर में बहुउद्देशीय शिविर, 500 से अधिक लोगों को मिला विभिन्न योजनाओं का लाभ*