Tuesday 7th of July 2026

ब्रेकिंग

विकसित चम्पावत की दिशा में मास्टर प्लान-2041, जनसहभागिता से होगा अंतिम प्रारूप तय: डीएम

बाराकोट:गुलदार का आतंक चूला गाव में गुलदार ने दुधारू गाय को घर के आंगन मे उतारा मौत के घाट।

लोहाघाट:सेवा पखवाड़ा: खूनाबोरा मे डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, मौके पर दिए समाधान के निर्देश।

लोहाघाट:सील में जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार शिविर स्थगित होने पर ग्रामीणों में नाराजगी।

चंपावत:पशुपालन विभाग और आईटीबीपी के एमओयू से पशुपालक समृद्ध: लोहाघाट में 496 किलो जिंदा बकरियों की आपूर्ति

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:पंचेश्वर टैक्सी स्टैंड में गधेरे में गिरा युवक पुलिस व स्थानीय युवाओं ने बचाई जान।

Laxman Singh Bisht

Wed, Dec 31, 2025

पंचेश्वर टैक्सी स्टैंड में गधेरे में गिरा युवक पुलिस व स्थानीय युवाओं ने बचाई जान।

लोहाघाट के पंचेश्वर टैक्सी स्टैंड के पास आज 31 दिसंबर को एक बड़ा हादसा होने से उस समय बाल बाल बच गया जब एक युवक राष्ट्रीय राजमार्ग से फिसल कर 30 मीटर नीचे एसएसबी गधेरे में जा गिरा। युवक को गधेरे में गिरता देख स्थानीय युवा जान खतरे में डालकर गधेरे में उतरे।टैक्सी स्टैंड में ड्यूटी दे रहे होमगार्ड कुंवर सिंह मेहता ने युवक को गधेरे में गिरता देख यातायात कर्मी हैड कांस्टेबल हेम महरा को सूचना दी। कांस्टेबल महरा के द्वारा लोहाघाट थाने में सूचना दी गई। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस टीम के द्वारा स्थानीय युवाओं के सहयोग से युवक को केबल के सहारे कड़ी मशक्कत के बाद गधेरे से बाहर निकालकर 108 के जरिए लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय भेजा गया। जहां चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर विराज राठी के नेतृत्व में मेडिकल टीम ने युवक का उपचार किया ।डॉक्टर विराज राठी ने बताया युवक के सर पर चोट लगी है और उसके कान से खून भी बह रहा है। जिसे सीटी स्कैन के लिए चंपावत जिला चिकित्सालय रेफर किया जाएगा। युवक नशे की हालत में प्रतीत हो रहा है पुलिस युवक का नाम पता लगाने की कोशिश कर रही है। रेस्क्यू अभियान में लोहाघाट पुलिस के साथ-साथ स्थानीय युवाओं के द्वारा भी सराहनीय भूमिका निभाई गई जिसकी लोगों के द्वारा प्रशंसा की जा रही है। लोगों ने कहा एक बड़ा हादसा बाल बाल बच गया पूर्व में भी यहां से दो-तीन लोग गधेरे में गिर चुके हैं। इस दौरान घटनास्थल पर भारी भीड़ जमा हो गई। रेस्क्यू अभियान में अभियंता सुनील ढेक , विजय वर्मा, प्रदीप महरा आदि युवाओं ने सराहनीय भूमिका निभाई।

जरूरी खबरें