Tuesday 7th of July 2026

ब्रेकिंग

विकसित चम्पावत की दिशा में मास्टर प्लान-2041, जनसहभागिता से होगा अंतिम प्रारूप तय: डीएम

बाराकोट:गुलदार का आतंक चूला गाव में गुलदार ने दुधारू गाय को घर के आंगन मे उतारा मौत के घाट।

लोहाघाट:सेवा पखवाड़ा: खूनाबोरा मे डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, मौके पर दिए समाधान के निर्देश।

लोहाघाट:सील में जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार शिविर स्थगित होने पर ग्रामीणों में नाराजगी।

चंपावत:पशुपालन विभाग और आईटीबीपी के एमओयू से पशुपालक समृद्ध: लोहाघाट में 496 किलो जिंदा बकरियों की आपूर्ति

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:देहरादून से पिता के साथ घर वापस लौट रहा लोहाघाट का युवक सिंयाड़ी से हुआ लापता।

Laxman Singh Bisht

Wed, Dec 31, 2025

देहरादून से पिता के साथ घर वापस लौट रहा लोहाघाट का युवक सिंयाड़ी से हुआ लापता।

मानसिक रूप से अस्वस्थ चल रहा है युवकअंकित तलानिया s/o उमेश चंद तलानिया निवासी गलचौड़ा, सुई चनकांडे( लोहाघाट) उम्र 25 वर्ष जो आज दिनांक 31.12.2025 को अपने पिता उमेश चंद्र तलनिया के साथ देहरादून से अपने घर लोहाघाट के लिए वाहन संख्या UK 03TA6262 में आ रहा था। अंकित के पिता उसको देहरादून राजेंद्र नगर, में डॉक्टर पीयूष वर्मा के यहां डिप्रेशन की समस्या/ बीमारी को दिखाने हेतु ले गएं थे। वाहन लगभग 14.30 बजे के आस पास, सिंयाड़ी (चंपावत) में होटल में चाय पानी के लिए रुका तो, अंकित तलनिया उम्र 25 साल जो मानसिक रूप से अस्वस्थ चल रहा है वह अपने पिता को पेशाब करने हेतु जाने के लिए होटल के पास से निकला तो वापस नहीं आया। जिसकी गुमशुदगी की मौखिक सूचना पर चलथी पुलिस द्वारा उसके पिता को साथ में लेकर उसकी तलाश आसपास के क्षेत्र व स्थानीय जंगलों में की गई।लेकिन गुमशुदा अंकित का कोई पता नहीं चल पा रहा है, गुमशुदा अंकित के पास लगभग ₹1000/रुपए भी है। यदि किसी सज्जन को अंकित के बारे में कोई जानकारी हो तो उसके पिता के मोबाइल नंबर 8077489601 पर अवगत कराने की कृपा करे।हुलिया= कद लगभग 6 फीट, पतला जिस्म, बाल काले, रंग गेहूंआ, बाये कान में सोने की बाली पहने है, नीचे काले रंग की लोवर, ऊपर ग्रे रंग का हुड्ड पहने है।

जरूरी खबरें