Thursday 9th of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत :टनकपुर ISBT निर्माण में कांग्रेस ने लगाए करोड़ों रुपए के घोटाले के आरोप। केग रिपोर्ट का दिया हवाला

लोहाघाट:10 जुलाई को टीईटी के विरोध व पुरानी पेंशन बहाली को लेकर होगा शिक्षकों का विशाल धरना प्रदर्शन।

चंपावत:भारी वर्षा की चेतावनी के चलते जनपद चम्पावत के सभी विद्यालय एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों में रहेगा अवकाश

चंपावत:सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत दूरस्थ बिनवाल गाँव में पहुँचा प्रशासन

लोहाघाट:खेतीखान में दिल का दौरा पड़ने से युवक का निधन मां-बाप का था इकलौता सहारा क्षेत्र में शोक की लहर।

सूचना

रिपोर्ट :लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:अपर सचिव मनमोहन मैनाली ने सुई में दुग्ध कलेक्शन सेंटर का किया निरीक्षण। पशुपालकों से पूछी समस्या।

Laxman Singh Bisht

Sun, Nov 30, 2025

अपर सचिव मनमोहन मैनाली ने सुई में दुग्ध कलेक्शन सेंटर का किया निरीक्षण। पशुपालकों से पूछी समस्या।

चाय पर पशु पालकों से की चर्चा
मुख्यमंत्री के आदेश अनुसार अपर सचिव मनमोहन मैनाली तीन दिवसीय चंपावत जिले के दौरे पर है। रविवार को अपर सचिव सुबह की चाय पे चर्चा के तहत लोहाघाट के सुई पव गाव में दुग्ध कलेक्शन सेंटर पहुंचे । जहां पर उन्होंने स्थानीय लोगों से चर्चा की।वार्तालाप में अपर सचिव के द्वारा दूध कलेक्शन सेंटर में संग्रहण, दुग्ध उत्पादन, दुग्ध मूल्य व सब्सिडी भुगतान एवम साईलेज़ के बारे में जानकारियां ली। तथा पशुपालकों से समस्याओं के बारे पूछा ।इस दौरान वहां पर आई हुई महिला पशुपालक के द्वारा अपने बीमार पशु के बारे में अपर सचिव को बताया गया। मामले में अपर सचिव द्वारा मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर वसुंधरा गर्ब्याॅल को इसकी जानकारी दी। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी के द्वारा तत्काल मामले का संज्ञान लेते हुए लोहाघाट से पशु चिकित्सकों की टीम भेजकर महिला के पशु का उपचार करवाया गया ।अपर सचिव द्वारा मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी के कार्य प्रणाली की प्रशंसा की गई।इस दौरान अपर सचिव के द्वारा ग्रामीणों को पशुपालकों को पशुपालन कार्यों के लिए सरकार के द्वारा चलाई गई विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी तथा उनसे सरकार की योजनाओं का लाभ उठाने की अपील भी की गई ।इस दौरान दुग्ध कलेक्शन सेंटर के संजय चतुर्वेदी कई ग्रामीण मौजूद रहे।

जरूरी खबरें