Tuesday 14th of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:भाजपा की रीति नीति को जन जन तक पहुंचाने के लिए प्रदेश मंत्री निर्मल माहरा को प्रदेश में मिला प्रथम स्थान।

लोहाघाट अस्पताल से चार विशेषज्ञ चिकित्सकों के स्थानांतरण पर भड़के लोहाघाट विधायक

चंपावत:टनकपुर पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग में शीश नगर में 50 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन

लोहाघाट विधानसभा का बोलना विकास 15 किलोमीटर दूर जाकर पढ़ाई करने को मजबूर डुंगरा लेटी की छात्र-छात्राएं।

चंपावत:जनता मिलन कार्यक्रम में 82 शिकायतें प्राप्त, अधिकांश का मौके पर निस्तारण

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:बर्ड फ्लू पर प्रशासन की पैनी नजर, जिलाधिकारी के निर्देशों पर चम्पावत में सतर्कता जारी

Laxman Singh Bisht

Sat, Aug 23, 2025

लोहाघाट मीट मार्केट का जिला पंचायत ने किया निरीक्षण दुकानदारों को सतर्क रहने के निर्देशजिलाधिकारी मनीष कुमार के निर्देशों के अनुपालन में जनपद चम्पावत में बर्ड फ्लू से बचाव एवं रोकथाम को लेकर सतर्कता लगातार बरती जा रही है। इसी क्रम में शनिवार को अपर मुख्य अधिकारी कमलेश बिष्ट के दिशा निर्देश पर जिला पंचायत चम्पावत के कर अधिकारी महेश सिंह रावत, केदार सिंह व पशु चिकित्सक डॉक्टर जेपी यादव द्वारा लोहाघाट स्थित हिटलर मार्केट में मीट की दुकानों का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान दुकानदारों को बर्ड फ्लू के संभावित खतरे के प्रति आगाह करते हुए स्वच्छता बनाए रखने और सतर्क रहने के निर्देश दिए गए।अधिकारियों ने कहा कि बर्ड फ्लू जैसी संक्रामक बीमारी की रोकथाम में जन सहयोग आवश्यक है। सभी दुकानदार अपने प्रतिष्ठानों की नियमित सफाई करें, विक्रय स्थल पर स्वच्छ पानी एवं स्वच्छ वातावरण बनाए रखें, और किसी भी प्रकार के बीमार या मृत पक्षी मिलने की स्थिति में इसकी जानकारी तुरंत प्रशासन और पशुपालन विभाग को दें। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि किसी भी स्थिति में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर आवश्यक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।जिलाधिकारी मनीष कुमार के निर्देशों के तहत पूरे जनपद में निरंतर निरीक्षण और निगरानी की जा रही है। सीमावर्ती क्षेत्रों, मंडियों और मीट की दुकानों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। प्रशासन का लक्ष्य है कि जिले में जन सुरक्षा को हर हाल में सुनिश्चित किया जाए और संभावित खतरे को समय रहते टाला जा सके।

जरूरी खबरें