रिपोर्ट :लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:गुरुकुलम एकेडमी में बसंत पंचमी से गणतंत्र दिवस तक एडमिशन प्रक्रिया रहेगी निःशुल्क
Laxman Singh Bisht
Fri, Jan 23, 2026
गुरुकुलम एकेडमी में बसंत पंचमी से गणतंत्र दिवस तक एडमिशन प्रक्रिया रहेगी निःशुल्क
लोहाघाट। जनपद चम्पावत के शिक्षा जगत में अपनी मजबूत पहचान बना चुका गुरूकुलम एकेडमी, लोहाघाट एक बार फिर विद्यार्थियों और अभिभावकों के हित में अनुकरणीय कदम लेकर सामने आया है। विद्यालय प्रबंधक राजेश पाण्डेय द्वारा बताया गया है कि बसंत पंचमी से लेकर गणतंत्र दिवस तक विद्यालय में एडमिशन लेने वाले सभी विद्यार्थियों से न तो रजिस्ट्रेशन शुल्क लिया जाएगा और न ही एडमिशन शुल्क। उन्होंने कहा कि बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र एवं आधार कार्ड जमा करने मात्र से एडमिशन प्रक्रिया पूर्ण हो जाएगी।यह निर्णय विशेष रूप से उन परिवारों के लिए राहत लेकर आया है, जो आर्थिक कारणों से अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा दिलाने में असमर्थ महसूस करते हैं।विद्यालय की यह पहल शिक्षा को सुविधा के साथ साथ हर बच्चे का अधिकार मानने की सोच को दर्शाती है। वर्तमान समय में बढ़ती महंगाई के बीच जब निजी विद्यालयों की फीस अभिभावकों पर बोझ बनती जा रही है, ऐसे में गुरूकुलम एकेडमी का यह निर्णय समाज के प्रति उसकी जिम्मेदारी को स्पष्ट करता है।प्रधानाचार्य भास्कर चौबे ने कहा कि एडमिशन प्रक्रिया नर्सरी से लेकर कक्षा आठ तक के बच्चों के लिए मान्य रहेगी।गुरूकुलम एकेडमी की शैक्षणिक उपलब्धियाँ भी इस निर्णय को और अधिक विश्वसनीय बनाती हैं। पिछले दो वर्षों से लगातार विद्यालय ने जिले को दो-दो डिस्ट्रिक्ट टॉपर दिए हैं, जो यह साबित करता है कि यहां शिक्षा केवल किताबी नहीं, बल्कि गहरी समझ, नियमित अभ्यास और व्यक्तिगत मार्गदर्शन पर आधारित है। अनुभवी शिक्षक, सीमित छात्र संख्या वाली कक्षाएं और नियमित मूल्यांकन प्रणाली विद्यालय की सफलता के प्रमुख आधार हैं।विद्यालय में पढ़ाई के साथ-साथ संस्कार, अनुशासन, नैतिक मूल्यों और व्यक्तित्व विकास पर विशेष जोर दिया जाता है। योग, ध्यान, खेलकूद, सांस्कृतिक गतिविधियां और प्रतियोगी परीक्षाओं की प्रारंभिक तैयारी यहां की शिक्षा प्रणाली का अभिन्न हिस्सा हैं। यही कारण है कि गुरूकुलम एकेडमी के छात्र न केवल परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हैं, बल्कि आत्मविश्वास से भरे, जिम्मेदार नागरिक के रूप में भी आगे बढ़ते हैं।विद्यालय निदेशक हरीश पाण्डेय ने बताया कि उनका उद्देश्य हर उस बच्चे तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पहुंचाना है, जिसमें आगे बढ़ने की क्षमता है। बसंत पंचमी से गणतंत्र दिवस तक शुल्क माफी की यह विशेष योजना इसी उद्देश्य का हिस्सा है, ताकि अधिक से अधिक विद्यार्थी इस अवसर का लाभ उठा सकें और अपने उज्ज्वल भविष्य की नींव रख सकें।शिक्षा क्षेत्र से जुड़े लोगों और अभिभावकों ने गुरूकुलम एकेडमी के इस कदम की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे प्रयास न केवल विद्यालय की प्रतिष्ठा बढ़ाते हैं, बल्कि पूरे क्षेत्र में शिक्षा के स्तर को ऊंचा उठाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।