Thursday 9th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:जीजीआईसी सड़क में जल भराव छात्र-छात्राओं व ग्रामीणों के लिए बना मुसीबत।

चंपावत:अटैचमेंट समाप्त पर डी0जी0 के आदेश का समान रूप से पालन न होने पर कार्मिकों में नाराजगी

चंपावत:रेड अलर्ट की चेतावनी के चलते दियूरी में 'सेवा पखवाड़ा' शिविर रद्द, अधिकारी क्षेत्र में रहेंगे के हाई अलर्ट प

सीएम धामी 10 जुलाई को करेंगे टनकपुर उप जिला चिकित्सालय की नवीन स्वास्थ्य सुविधाओं व डांडा ककनई में समग्र ग्रा

चम्पावत में भारी बारिश का रेड अलर्ट 10 जुलाई को समस्त स्कूल आंगनवाड़ी केंद्र रहेंगे बंद

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट : चांदमारी आधार केंद्र में अवैध वसूली का लगा आरोप, दोगुना पैसा वसूल कर उगाही कर रहे केंद्र के कर्मचारी।

Laxman Singh Bisht

Fri, May 30, 2025

लोहाघाट के चांदमारी आधार केंद्र में अवैध वसूली का चल रहा गोरखधंधा, दोगुना पैसा वसूल कर उगाही कर रहे केंद्र के कर्मचारी। लोगों ने लगाए आरोपउत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री धामी समय-समय पर राज्य में भ्रष्टाचार की रोकथाम की बात करते हैं। भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी के कई मामले उजागर भी हुए हैं लेकिन अभी भी कई लोग अवैध वसूली से बाज नहीं आ रहे हैं। कुछ ऐसा ही मामला सामने आया है जनपद चम्पावत के लोहाघाट चाँदमारी स्थित आधार केंद्र से, जहां आधार कार्ड में संशोधन करने आये लोगों ने अपना नाम न बताने की शर्त पर बताया कि लोहाघाट नगर से लगे ग्राम-पाटन पाटनी के चाँदमारी में बाल विकास विभाग कार्यालय परिसर में स्थापित आधार केंद्र के कार्मिकों द्वारा जनता से दोगुना शुल्क वसूला जा रहा है। लोगों ने बताया कि इसका पता उन्हें तब चला ,जब वहाँ से आने के बाद उनके फोन में मेसेज आया कि आपके आधार संशोधन पत्र को सफलतापूर्वक स्वीकार कर लिया है और इसी मेसेज में यह भी अंकित था कि इस हेतु संबंधित शुल्क इतना- इतना है। लोगों ने आरोप लगाते हुए कि केंद्र में कोई भी कार्य करवाने में सीधा दोगुना पैसा वसूल कर कर्मचारी अपनी जेब गरम कर रहे हैं । विदित हो कि प्रतिदिन वहाँ पर लोहाघाट और उससे जुड़े हुए इलाके के निवासी अपना आधार बनवाने और उसमें संशोधन आदि कार्यों से केंद्र में जाते हैं। इन कार्मिकों द्वारा लिए जा रहे शुल्क की मौके पर कोई रसीद नही दी जाती है और बताया जाता है कि रसीद फोन मेसेज में आ जाएगी। मेसेज देख कर उपभोक्ता अपने को ठगा सा महसूस करता है। लोगों ने बताया कि वहाँ पर कहीं भी नियत शुल्क का बोर्ड भी नहीं लगाया है। लोगों ने मीडिया के माध्यम से स्थानीय जिला प्रशासन से आधार केंद्र के कार्मिकों को नियत शुल्क लेने और वहाँ पर बड़े अक्षरों में फीस अंकित करवाने की माँग की है जिससे लोग दिन-दहाड़े हो रही इस लूट से बच सकें।

जरूरी खबरें