Thursday 9th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:जीजीआईसी सड़क में जल भराव छात्र-छात्राओं व ग्रामीणों के लिए बना मुसीबत।

चंपावत:अटैचमेंट समाप्त पर डी0जी0 के आदेश का समान रूप से पालन न होने पर कार्मिकों में नाराजगी

चंपावत:रेड अलर्ट की चेतावनी के चलते दियूरी में 'सेवा पखवाड़ा' शिविर रद्द, अधिकारी क्षेत्र में रहेंगे के हाई अलर्ट प

सीएम धामी 10 जुलाई को करेंगे टनकपुर उप जिला चिकित्सालय की नवीन स्वास्थ्य सुविधाओं व डांडा ककनई में समग्र ग्रा

चम्पावत में भारी बारिश का रेड अलर्ट 10 जुलाई को समस्त स्कूल आंगनवाड़ी केंद्र रहेंगे बंद

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट:कड़ी सुरक्षा व हंगामे के बीच हथकरघा मेले को लेकर जन सुनवाई व्यापार संघ व ग्राम सभा पाटन आमने-सामने।

Laxman Singh Bisht

Sat, May 31, 2025

एसडीएम ने सुना सभी पक्षों को जल्द होगा निर्णय ।छावनी में तब्दील हुआ एसडीएम कोर्ट।

मेला लगने की अनुमति मिलने पर व्यापारी ले सकते हैं बड़ा निर्णय।न्यायालय के आदेश पर आज शनिवार को एसडीएम लोहाघाट नीतू डांगर ने हथकरघा मेले को लेकर सभी पक्षों की जनसुनवाई की। जनसुनवाई कड़ी सुरक्षा व हंगामे के बीच वन पंचायत भवन लोहाघाट में की गई। जनसुनवाई में व्यापार संघ अध्यक्ष मनीष जुकरिया के नेतृत्व में समस्त व्यापारी,जनप्रतिनिधि, खिलाड़ी तथा ग्राम पंचायत पाटन पाटनी के जनप्रतिनिधि व ग्रामीण महिलाएं मौजूद रही। सभी पक्षों ने हथकरघा मेले को लेकर अपना-अपना पक्ष काफी मजबूती के साथ एसडीएम के सम्मुख रखा ।व्यापार संघ ने कहा वह हथकरघा मेंले का विरोध में नहीं कर रहे है ।लेकिन मेले में हथकरघा से संबंधित वस्तुओं की बिक्री हो ना कि चीनी आइटम ,प्लास्टिक व अन्य सामानों की। कहा क्षेत्र में एक ही मैदान है इस समय मानसून का सीजन व भारत के पाक से रिश्ते खराब चल रहे हैं अगर कुछ भी अप्रत्याशित घटना या दुर्घटना हो जाती है तो हेली सेवा का सहारा लेने के लिए क्षेत्र में कोई दूसरा हेलीपैड तक नहीं है। तथा बाहर के व्यापारी बिना टैक्स दिए अन्य सामान बेच जाते है। स्थानीय व्यापारी मंदी की मार झेल रहे है। कहा मेले को किसी भी कीमत में नहीं लगने दिया जाएगा।वही ग्राम प्रधान प्रशासक प्रतिनिधि जानकी बोरा व अन्य लोगों ने कहा ग्राम पंचायत अपने क्षेत्र में मेला लगाने के लिए स्वतंत्र है मेला आयोजक मेले में क्या सामान बेच रहा है उसकी जांच करना प्रशासन का काम है। उन्होंने कहा पाटन क्षेत्र की जनता मेला लगाने के पक्ष में सिर्फ कुछ लोग विरोध कर रहे हैं ।ग्राम पंचायत में मेला करना उनका अधिकार है। मेला आयोजन ताज मोहम्मद के पक्ष को उनके अधिवक्ता यतीश जोशी के द्वारा काफी मजबूती से एसडीएम के सम्मुख रखा गया। क्षेत्र के खिलाड़ियों ने अपना पक्ष रखते हुए कहा उनकी ट्रेनिंग के लिए एकमात्र मैदान है मेला लगने से उनकी तैयारी व भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं की तैयारी बाधित होगी। उन्होंने एसडीएम से मेला न लगने देने की मांग की ।एसडीएम नीतू डांगर ने सभी पक्षों को काफी गंभीरता से सुना एसडीएम लोहाघाट ने बताया सभी पक्षों को हथकरघा मेला को लेकर न्यायालय के आदेश पर काफी ध्यान से सुना गया है। हथकरघा मेले को लेकर जो भी निर्णय लिया जाएगा उसे माननीय न्यायालय को अवगत करा दिया जाएगा ।वहीं व्यापारी का कहना है अगर मेला लगता है तो वह आगे बड़ा कदम उठा सकते हैं।अब देखना है एसडीएम लोहाघाट मामले में क्या निर्णय लेती है सबको इसका इंतजार है। मेले को लेकर माहोल गरमाया हुआ है।वही जनसुनवाई में किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोकने के लिए एसएचओ लोहाघाट अशोक कुमार के नेतृत्व में भारी पुलिस बल तैनात रहा। जनसुनवाई काफी हंगामेदार रही।जन सुनवाई में तहसीलदार जगदीश सिंह नेगी,सीओ शिवराज सिंह राणा, खंड शिक्षा अधिकारी घनश्याम भट्ट,नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा, पूर्व व्यापार संघ अध्यक्ष भैरव दत्त राय,सतीश खर्कवाल, विवेक ओली, दानू सुतेड़ी ,टीका देव खर्कवाल , दीपक देव , कैप्टन रघुवीर, गंगा पाटनी, संजय बिष्ट,ग्राम प्रधान प्रशासक पाटन पाटनी जानकी बोहरा, प्रकाश बोरा, झूमा धूरी महोत्सव कमेटी अध्यक्ष मोहन पाटनी सहित समस्त व्यापारी, महिलाएं , जन प्रतिनिधि व पूर्व सैनिक उपस्थित रहे।

जरूरी खबरें