Thursday 9th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:जीजीआईसी सड़क में जल भराव छात्र-छात्राओं व ग्रामीणों के लिए बना मुसीबत।

चंपावत:अटैचमेंट समाप्त पर डी0जी0 के आदेश का समान रूप से पालन न होने पर कार्मिकों में नाराजगी

चंपावत:रेड अलर्ट की चेतावनी के चलते दियूरी में 'सेवा पखवाड़ा' शिविर रद्द, अधिकारी क्षेत्र में रहेंगे के हाई अलर्ट प

सीएम धामी 10 जुलाई को करेंगे टनकपुर उप जिला चिकित्सालय की नवीन स्वास्थ्य सुविधाओं व डांडा ककनई में समग्र ग्रा

चम्पावत में भारी बारिश का रेड अलर्ट 10 जुलाई को समस्त स्कूल आंगनवाड़ी केंद्र रहेंगे बंद

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट:हिटलर मार्केट में सरेआम सड़क में काटे व जलाए जा रहे हैं जानवर ।लोगों में आक्रोश प्रशासन से कार्रवाई की मांग ।

Laxman Singh Bisht

Sun, Jun 1, 2025

जन स्वास्थ्य से हो रहा है खिलवाड़।अवैध रूप से संचालित हो रही मीट की दुकाने।लोहाघाट नगर के हिटलर मार्केट में लंबे समय से अवैध रूप से मीट की दुकानें संचालित की जा रही है पर प्रशासन के द्वारा कोई संज्ञान नहीं लिया गया है ।लोगों ने बताया हिटलर मार्केट में कुछ मीट व्यापारियों के द्वारा खुलेआम राष्ट्रीय राजमार्ग में जानवरों को काटा और जलाया जा रहा है। जिस कारण राह चलती महिलाओं व बच्चों में इसका काफी विपरीत प्रभाव पड़ रहा है। बच्चे व महिलाएं इस तरह खुले में जानवरों को काटने व जलाने से काफी भयभीत है ।लोगों ने यह भी कहा इस तरह से खुले में जानवरों को काटने व बेचने से जन स्वास्थ्य से भी इन मीट व्यापारियों के द्वारा खिलवाड़ किया जा रहा है ।पर प्रशासन के द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जा रही ।लोगों ने कहा जो भी जानवर काटे जाते हैं न तो उनका चिकित्सकीय परिक्षण होता है और ना ही कोई अन्य कार्रवाई। कहा इस प्रकार खुले में जानवरों को काटना व जलाना अपराध है। पर कार्रवाई न होने से मीट व्यापारी इस प्रकार के कार्य कर रहे हैं। लोगों ने प्रशासन से इस प्रकार खुले में जानवरों के काटने व जलाने पर कड़ाई से रोक लगाने की मांग की है। लोगों ने कहा कटे हुए जानवरों को जलाने के लिए मीट व्यापारियों के द्वारा घरेलू रसोई गैस का उपयोग किया जा रहा है।मामला गंभीर है देखना प्रशासन व संबंधित विभाग क्या कार्यवाही मामले में करता है और कब करता है? फिलहाल बिना लाइसेंस के मीट दुकाने धड़ल्ले से चल रही है। जानवर खुले में काटे जा रहे हैं।

जरूरी खबरें