Tuesday 7th of July 2026

ब्रेकिंग

विकसित चम्पावत की दिशा में मास्टर प्लान-2041, जनसहभागिता से होगा अंतिम प्रारूप तय: डीएम

बाराकोट:गुलदार का आतंक चूला गाव में गुलदार ने दुधारू गाय को घर के आंगन मे उतारा मौत के घाट।

लोहाघाट:सेवा पखवाड़ा: खूनाबोरा मे डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, मौके पर दिए समाधान के निर्देश।

लोहाघाट:सील में जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार शिविर स्थगित होने पर ग्रामीणों में नाराजगी।

चंपावत:पशुपालन विभाग और आईटीबीपी के एमओयू से पशुपालक समृद्ध: लोहाघाट में 496 किलो जिंदा बकरियों की आपूर्ति

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:उत्तराखंड पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा में प्रदेश में बजा बलाई के अतुल का डंका हासिल की पहली रैंकिंग।

Laxman Singh Bisht

Mon, Dec 29, 2025

उत्तराखंड पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा में प्रदेश में बजा बलाई के अतुल का डंका हासिल की पहली रैंकिंग।

माननीय उच्च न्यायालय के द्वारा वर्ष 2025 में हुई पुरुष पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा के परिणाम में लगी रोक को हटाने के आदेश के बाद आयोग ने पुरुष आरक्षी भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। पुरुष आरक्षी भर्ती परीक्षा में लोहाघाट के बलाई गांव के निवासी होनहार अतुल सिंह महरा ने अपनी सफलता का परचम लहराते हुए पूरे प्रदेश में पहला रैंक हासिल कर क्षेत्र को गौरवान्वित किया है। अतुल ने अपने कठिन परिश्रम व बुलंद हौसलों से इस मुकाम को हासिल किया। अतुल की शानदार सफलता पर क्षेत्रवासियों ,जनप्रतिनिधियों व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने अतुल को शुभकामनाएं दी है कहा अतुल ने गांव के साथ-साथ पूरे चंपावत जिले का नाम प्रदेश में रोशन किया। सभी ने अतुल के उज्जवल भविष्य की कामना की। बलाई के ग्राम प्रधान जीवन सिंह बिष्ट ने कहा हमें गर्व है अतुल हमारे गांव का युवक है। जिसने अपनी कठिन मेहनत से इस मुकाम को हासिल किया है वह क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत है। अतुल नरेंद्र सिंह महरा व माया देवी के पुत्र हैं। अतुल की शानदार सफलता पर बलाई गांव में खुशी का माहौल है ग्रामीणों ने अतुल उसके माता-पिता को शुभकामनाएं दी है।

जरूरी खबरें