Friday 26th of June 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:मऊ चोमेल सड़क के गड्ढे व टूटी हुई सुरक्षा दीवारें दुर्घटनाओं को दे रही दावत।

टनकपुर बूम क्षेत्र में डूबे दूसरे युवा का शव एसडीआरएफ ने शारदा बैराज से किया बरामद।

पिथौरागढ़ में 5 वर्षीय मासूम के अपहरण एवं दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार।

चंपावत:पाटी मे हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया नेपाली मजदूर मौके पर मौत

चंपावत:माली की नौकरी करने वाली मां के बेटे ने यूपीएससी में मारी बाजी, भारत सरकार में बने वैज्ञानिक अधिकारी

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:भाजपा नेता सुभाष बगौली बने सलाहकार (यू.टी.डी.बी) सतत पर्यटन।

Laxman Singh Bisht

Fri, Jun 5, 2026

भाजपा नेता सुभाष बगौली बने सलाहकार (यू.टी.डी.बी) सतत पर्यटन।

लोहाघाट को मिला पहला दर्जा राज्य मंत्री।

आखिर लोहाघाट क्षेत्र का इंतजार खत्म हुआ।भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता जनपद चम्पावत के पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष सुभाष बगौली को धामी सरकार के द्वारा सलाहकार (यू.टी.डी.बी) सतत पर्यटन पर्यटन दर्जा राज्य मंत्री के पद पर नियुक्त किया गया है। बगौली के दर्जा राज्य मंत्री बनाए जाने पर लोहाघाट क्षेत्र में खुशी की लहर है । भाजपा नेताओं के द्वारा लोहाघाट क्षेत्र को दर्जा राज्य मंत्री देने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व प्रदेश भाजपा संगठन का धन्यवाद दिया है। वहीं पूर्व जिला अध्यक्ष सुभाष बगौली ने दायित्व दिए जाने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व पार्टी हाई कमान को धन्यवाद दिया है। अब तक जिले को 6 दर्जा राज्य मंत्री मिल चुके हैं।

जरूरी खबरें