Tuesday 14th of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:भाजपा की रीति नीति को जन जन तक पहुंचाने के लिए प्रदेश मंत्री निर्मल माहरा को प्रदेश में मिला प्रथम स्थान।

लोहाघाट अस्पताल से चार विशेषज्ञ चिकित्सकों के स्थानांतरण पर भड़के लोहाघाट विधायक

चंपावत:टनकपुर पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग में शीश नगर में 50 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन

लोहाघाट विधानसभा का बोलना विकास 15 किलोमीटर दूर जाकर पढ़ाई करने को मजबूर डुंगरा लेटी की छात्र-छात्राएं।

चंपावत:जनता मिलन कार्यक्रम में 82 शिकायतें प्राप्त, अधिकांश का मौके पर निस्तारण

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट: चमदेवल के जिंडी में गोरा गायन की मची धूम। महाभारत व रामायण कालीन गाथाओं का हुआ गायन।

Laxman Singh Bisht

Sun, Aug 31, 2025

जिंडी में गोरा गायन की मची धूम। महाभारत व रामायण कालीन गाथाओं का हुआ गायन।

गौरा गायन को लेकर बुजुर्गों में जोश।

सीमांत क्षेत्रों में गौरा गायन की मची धूम।

मां पार्वती के अपने मायके आने की खुशी में किया जाता है गोरा गायन।लोहाघाट ब्लॉक के नेपाल सीमा से लगे चमदेवल के जिन्डी गांव में आठ दिनी गौरा महोत्सव की धूम मची हुई है । गौरा गायन में रामायण व महाभारत कालीन गाथाओ का गायन ग्रामीणों के द्वारा किया जा रहा है। आज रविवार को द्वितीय दिवस का शुभारंभ गीतांजलि सेवा संस्थान अध्यक्ष एवं भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सतीश चंद्र पांडेय ने किया तथा अपनी संस्कृति व पूर्वजों की धरोहर को बचाने के लिए ग्रामीणों के प्रयासों की सराहना की। जिंडी का गौरा महोत्सव पूरे जिले में काफी प्रसिद्ध है। गौरा महोत्सव में शामिल होने बड़ी तादात में प्रवासी गांव पहुंचे हुए हैं तथा गौरा गायन का भरपूर आनंद उठा रहे हैं। गौरा गायन को लेकर गांव के बुजुर्गों व मातृशक्ति में काफी जोश है। नेपाल सीमा से लगे सुल्ला, पासम सहित कई क्षेत्रों में गांव की महिलाओं व पुरुषों के द्वारा गौरा गायन किया जा रहा है। मान्यता के अनुसार मां पार्वती के अपने मायके आने की खुशी में गोरा गायन किया जाता है। आज कार्यक्रम का संचालन कल्याण चंद के द्वारा किया गया।इस दौरान पंडित मदन कलोनी,राहुल धामी ,पुष्कर चंद ,तारा चंद, गुमान चंद ,डुंगर सिंह सामंत, गणेश चंद ,ग्राम प्रधान गुमान राम, हयात राम ,गोपाल राम सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।

जरूरी खबरें