Tuesday 7th of July 2026

ब्रेकिंग

विकसित चम्पावत की दिशा में मास्टर प्लान-2041, जनसहभागिता से होगा अंतिम प्रारूप तय: डीएम

बाराकोट:गुलदार का आतंक चूला गाव में गुलदार ने दुधारू गाय को घर के आंगन मे उतारा मौत के घाट।

लोहाघाट:सेवा पखवाड़ा: खूनाबोरा मे डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, मौके पर दिए समाधान के निर्देश।

लोहाघाट:सील में जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार शिविर स्थगित होने पर ग्रामीणों में नाराजगी।

चंपावत:पशुपालन विभाग और आईटीबीपी के एमओयू से पशुपालक समृद्ध: लोहाघाट में 496 किलो जिंदा बकरियों की आपूर्ति

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट:अतिक्रमण पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर। एसडीएम के निर्देश पर अतिक्रमण ध्वस्त

Laxman Singh Bisht

Thu, Apr 3, 2025

अतिक्रमण किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं: एसडीएम नीतू डांगरलोहाघाट नगर की वीआईपी डाक बंगला रोड में देवदार बनी में किए गए अतिक्रमण पर प्रशासन ने कार्रवाई की है। एसडीएम लोहाघाट नीतू डांगर ने अतिक्रमण को काफी गंभीरता से लेते हुए अतिक्रमण को ध्वस्त करने के निर्देश दिए ।गुरुवार को एसडीएम लोहाघाट नीतू डांगर के निर्देश पर तहसीलदार लोहाघाट जगदीश नेगी के नेतृत्व में प्रशासन की टीम के द्वारा डाक बंगलारोड में किए गए पक्के व कच्चे अतिक्रमण को जेसीबी की मदद से ढहा दिया । प्रशासन की कार्रवाई से अतिक्रमणकारियो में हड़कंप मच गया। एसडीएम लोहाघाट नीतू डांगर ने बताया उन्हें डाक बांग्ला रोड में देवदार बनी में कुछ लोगों के द्वारा अतिक्रमण कर पक्का लेंटर डालने की शिकायत मिली थी। कहा शिकायत पर तत्काल संज्ञान लेते हुए उनके द्वारा मौके पर टीम भेज कर अतिक्रमण को ढहा दिया गया है। मालूम हो अतिक्रमणकारियो के द्वारा देवदार के पेड़ों के बीच अतिक्रमण कर देवदार के पेड़ों को काफी नुकसान पहुचाया गया है। वही नगर की जनता ने एसडीएम लोहाघाट नीतू डांगर व प्रशासन की इस कार्रवाई की सराहना की है। लोगों ने कहा देवदार लोहाघाट नगर की शान है कुछ लोग अपने फायदे के लिए अतिक्रमण कर उनको नुकसान पहुंचा रहे है। वहीं एसडीएम लोहाघाट नीतू डांगर ने चेतावनी देते हुए कहा नगर में अतिक्रमण को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अतिक्रमण हटाने में तहसीलदार बाराकोट हरीश नाथ, राजस्व उप निरीक्षक नीरज कुमार, कौशल पुनेठा, गोविंद बल्लभ,प्रमोद महर , हेड कांस्टेबल सुनील कुमार, संजय जोशी, फायर कर्मी राजेश खर्कवाल सहित नगर पालिका ,पुलिस, फायर विभाग व राजस्व विभाग की टीम मौजूद रही।

जरूरी खबरें