Tuesday 14th of July 2026

ब्रेकिंग

चम्पावत में उप प्रधान चुनाव के लिए मतदान पार्टियां हुई रवाना

लोहाघाट विधायक का कार्यकाल सबसे बुरा 4: 50 साल तक जनता के बीच से रहे नदारद: आनंद अधिकारी ।

चंपावत:भाजपा की रीति नीति को जन जन तक पहुंचाने के लिए प्रदेश मंत्री निर्मल माहरा को प्रदेश में मिला प्रथम स्थान।

लोहाघाट अस्पताल से चार विशेषज्ञ चिकित्सकों के स्थानांतरण पर भड़के लोहाघाट विधायक

चंपावत:टनकपुर पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग में शीश नगर में 50 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:सीजीआरएफ ने सुनी विद्युत उपभोक्ताओं की शिकायते कई शिकायतो का मौके पर हुआ समाधान

Laxman Singh Bisht

Wed, Aug 27, 2025

सीजीआरएफ ने सुनी विद्युत उपभोक्ताओं की शिकायते कई शिकायतो का हुआ समाधानविद्युत वितरण खण्ड चम्पावत एवं विद्युत वितरण उपखण्ड कार्यालय लोहाघाट में सीजीआरएफ (CGRF) उपभोक्ता शिकायत निवारण मंच द्वारा लोहाघाट व चंपावत मे शिविर लगाकर विद्युत उपभोक्ताओं की शिकायतों को सुना ।सुनवाई के दौरान विद्युत उपभोक्ताओं की कई शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया।पूर्व में विद्युत उपभोक्ता शिकायत निवारण मंच (CGRF) के द्वारा पिथौरागढ़ में दर्ज शिकायतों पर विभागीय अधिकारियों और उपभोक्ताओं की उपस्थिति में सुनवाई की। शिविर के दौरान चम्पावत में कुल 12 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 9 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। शेष 3 शिकायतें सीजीआरएफ (CGRF)मंच में सुनवाई हेतु दर्ज की गईं।जबकि लोहाघाट में 13 शिकायतों को मंच ने सुनवाई हेतु स्वीकार किया जिनमे 11 शिकायतों का लोहाघाट ऊर्जा निगम द्वारा मौके पर ही निस्तारण किया गया जबकि मात्र दो शिकायतों को मंच द्वारा अग्रिम सुनवाई हेतु दर्ज कर लिया है। सीजीआरएफ मंच की ओर मेंबर कंज्यूमर शशि भूषण मैठाणी, और मेंबर टेक्निकल सुबोध कुमार त्यागी ने शिकायतों की सुनवाई कर निस्तारण किया । सदस्य उपभोक्ता शशि भूषण मैठाणी ने अधिकारियों को कहा कि वह मंच के समक्ष उत्तराखंड विद्युत नियामक आयोग की पूर्ण जानकारी के साथ पत्रावलियां प्रस्तुत करें और उपभोक्ताओं की शिकायतों का निस्तारण भी तय समय सीमा के अंदर किया जाए। इस मौके पर विभाग की ओर से उप खण्ड अधिकारी चम्पावत संजय भंडारी, अवर अभियंता लोहाघाट ललित बिष्ट, अवर अभियंता पाटी बसंत बल्लभ, अवर अभियंता बाराकोट अशोक कुंवर , उपभोक्ता एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

जरूरी खबरें