Thursday 9th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:जीजीआईसी सड़क में जल भराव छात्र-छात्राओं व ग्रामीणों के लिए बना मुसीबत।

चंपावत:अटैचमेंट समाप्त पर डी0जी0 के आदेश का समान रूप से पालन न होने पर कार्मिकों में नाराजगी

चंपावत:रेड अलर्ट की चेतावनी के चलते दियूरी में 'सेवा पखवाड़ा' शिविर रद्द, अधिकारी क्षेत्र में रहेंगे के हाई अलर्ट प

सीएम धामी 10 जुलाई को करेंगे टनकपुर उप जिला चिकित्सालय की नवीन स्वास्थ्य सुविधाओं व डांडा ककनई में समग्र ग्रा

चम्पावत में भारी बारिश का रेड अलर्ट 10 जुलाई को समस्त स्कूल आंगनवाड़ी केंद्र रहेंगे बंद

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट:विश्व पर्यावरण दिवस पर डेल माउंट स्कॉलर्स स्कूल के बच्चों ने निकाली पर्यावरण जागरूकता रैली

Laxman Singh Bisht

Thu, Jun 5, 2025

कई प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन। लोहाघाट।आज 5 जून चंपावत जिले में जिलाधिकारी नवनीत पांडे के निर्देश पर विश्व पर्यावरण दिवस को काफी धूमधाम से मनाया जा रहा है। लोहाघाट के कर्णकरायत मे डेल माउंट स्कॉलर्स स्कूल में प्रबंधक पंकज मुरारी के निर्देश पर विश्व पर्यावरण दिवस को काफी धूमधाम के साथ मनाया गया। विद्यालय के छात्र-छात्राओं के द्वारा विद्यालय से लेकर कर्ण करायत तक पर्यावरण जागरूकता रैली निकाली गई तथा नारों व स्लोगन के माध्यम से ग्रामीणों को पर्यावरण बचाने व अधिक से अधिक पौध रोपण के लिए जागरूक किया ।विद्यालय प्रबंधक पंकज मुरारी ने बताया विश्व पर्यावरण दिवस पर सभी छात्र-छात्राओं को पेड़ पौधों व जंगलों के महत्व के बारे में बताया गया कि वृक्ष हमारे जीवन के लिए कितने महत्वपूर्ण है ।कहा इस दौरान विद्यालय में पर्यावरण को लेकर पोस्टर ,निबंध, भाषण व स्लोगन प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। जिसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़कर प्रतिभाग किया इसके अलावा क्षेत्र में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान प्रबंधक पंकज मुरारी, सूरज करायत ,प्रदीप कुमार ,शौर्य महरा ,कविता मुरारी ,दीपा मुरारी ,पूजा ढेक ,सविता देव आदि मौजूद रहे ।

जरूरी खबरें