Monday 13th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट अस्पताल से चार विशेषज्ञ चिकित्सकों के स्थानांतरण पर भड़के लोहाघाट विधायक

चंपावत:टनकपुर पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग में शीश नगर में 50 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन

लोहाघाट विधानसभा का बोलना विकास 15 किलोमीटर दूर जाकर पढ़ाई करने को मजबूर डुंगरा लेटी की छात्र-छात्राएं।

चंपावत:जनता मिलन कार्यक्रम में 82 शिकायतें प्राप्त, अधिकांश का मौके पर निस्तारण

लोहाघाट:डीएम के निर्देश पर ढटी गांव दुर्घटना की एसडीएम लोहाघाट करेंगी मजिस्ट्रेट जांच।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:खड़ंजे में तब्दील हुआ चोमेल रेगडू मोटर मार्ग दुर्घटनाओं को दे रहा दावत

Laxman Singh Bisht

Wed, Oct 1, 2025

..खड़ंजे में तब्दील हुआ चोमेल रेगडू मोटर मार्ग दुर्घटनाओं को दे रहा दावत

बरसों से नहीं हुआ डामरीकरण कार्य। दुर्घटनाओं का इंतजार करता लोक निर्माण विभाग ।

ग्रामीणों की शासन प्रशासन से डामरीकरण की मांग।आदर्श चंपावत जिले की ग्रामीण सड़कों के हालात बद से बदतर हो चुके हैं पर उनकी सुध लेने वाला कोई नहीं है ।इन ग्रामीण मार्गों की सड़के दुर्घटनाओ को दावत देती नजर आ रही है। ग्रामीण व वाहन चालक तो जान हथेली में रखकर यात्रा करने को मजबूर है। इसका जीता जागता उदाहरण लोहाघाट विधानसभा का चोमेल रेगडू मोटर मार्ग है। चोमेल क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता अजय सिंह बिष्ट ने बताया इस मोटर मार्ग से डामर पूरी तरह उखड़ चुका है पूरी सड़क रोखड़ में तब्दील हो चुकी है। आए दिन सड़क में दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है लोगों के वाहनों को कई नुकसान इस सड़क में चलने से पहुंच रहा है दुपहिया वाहन चालक गिरकर चोटिल हो रहे हैं। अजय बिष्ट ने बताया कई बार लोक निर्माण विभाग लोहाघाट को सड़क की बदहाली से अवगत कराकर डामरीकरण की मांग की गई पर कोई भी संज्ञान विभाग के द्वारा अभी तक नहीं लिया गया। अजय बिष्ट ने कहा आज से 6-7 साल पहले जब सड़क का निर्माण हुआ था तब इसमें डामरीकरण का कार्य किया गया था। तब से विभाग के द्वारा सड़क की कोई सुध नहीं ली गई है सड़क की नालियां व स्कवर पूरी तरह बंद है, कॉजवे टूट चुके है । कहा सड़क में दुर्घटनाओं का खतरा बना हुआ है ।उन्होंने इसे विभागीय व प्रशासनिक लापरवाही बताया। अजय बिष्ट ने कहा अगर सड़क में कोई भी घटना दुर्घटना या नुकसान होता है उसकी पूरी जिम्मेदारी लोक निर्माण विभाग लोहाघाट की होगी उन्होंने शासन प्रशासन व लोक निर्माण विभाग से जल्द से जल्द सड़क में सुधारीकरण कर डामरीकरण की मांग की। कहा चोमेल क्षेत्र की अधिकतर सड़के बदहाल हालत में पड़ी हुई है पर उनकी सुध लेने वाला कोई नहीं है।लगता है शासन प्रशासन और विभाग किसी बड़ी दुर्घटना का इंतजार कर रहा है।

जरूरी खबरें