Monday 13th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट अस्पताल से चार विशेषज्ञ चिकित्सकों के स्थानांतरण पर भड़के लोहाघाट विधायक

चंपावत:टनकपुर पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग में शीश नगर में 50 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन

लोहाघाट विधानसभा का बोलना विकास 15 किलोमीटर दूर जाकर पढ़ाई करने को मजबूर डुंगरा लेटी की छात्र-छात्राएं।

चंपावत:जनता मिलन कार्यक्रम में 82 शिकायतें प्राप्त, अधिकांश का मौके पर निस्तारण

लोहाघाट:डीएम के निर्देश पर ढटी गांव दुर्घटना की एसडीएम लोहाघाट करेंगी मजिस्ट्रेट जांच।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट: डीएम ने किया संतोला डेंजर जोन का निरीक्षण सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के दिए निर्देश।

Laxman Singh Bisht

Sun, Aug 17, 2025

जिलाधिकारी के द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग व अन्य सड़कों में यात्रियों की सुरक्षा को गंभीरता से लिया जा रहा है।डीएम चंपावत मनीष कुमार ने आज रविवार को बाराकोट स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग-09 के संतोला क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वर्षा के कारण सड़क की वर्तमान स्थिति, उसकी स्थिरता और यातायात व्यवस्था का जायजा लिया।निरीक्षण के बाद जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों और राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग के कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने विशेष रूप से जल निकासी व्यवस्था को बेहतर बनाने, भूस्खलन की आशंका वाले क्षेत्रों पर लगातार नजर रखने और किसी भी तरह की सड़क रुकावट की स्थिति में तुरंत कार्रवाई करने पर जोर दिया।जिलाधिकारी ने बताया कि संतोला सहित जनपद में राष्ट्रीय राजमार्ग-09 पर यातायात सुचारु रूप से चल रहा है और जिला प्रशासन किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार है। उन्होंने अधिकारियों से संवेदनशील स्थानों पर चौबीसों घंटे निगरानी रखने और सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करने का निर्देश दिया ताकि किसी भी संभावित खतरे को प्रभावी ढंग से टाला जा सके। मालूम हो जिलाधिकारी चंपावत के द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग व अन्य सड़कों में यात्रियों की सुरक्षा को काफी गंभीरता से लिया जा रहा है खुद जिला अधिकारी के द्वारा स्थलीय निरीक्षण किया जा रहा हैं।इस निरीक्षण के दौरान, तहसीलदार जगदीश नेगी, अधिशासी अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग बृजमोहन आर्या सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

जरूरी खबरें