Wednesday 13th of May 2026

ब्रेकिंग

टनकपुर:एनएच चौड़ीकरण में बाईपास की मांग तेज प्रभावितों ने दी आंदोलन की चेतावनी

लोहाघाट:14 मई को लोहाघाट पहुंचेगी श्री विश्वनाथ मां जगदीशिला डोली ।होगा भव्य स्वागत।

लोहाघाट व चंपावत मे शराब दुकानों पर आबकारी विभाग की छापामारी अनियमितताओं पर चालानी कार्रवाई

पाटी: शादी के 4 दिन बाद जेवर सहित प्रेमी संग फरार हुई नवविवाहित

लोहाघाट:होली विजडम स्कूल का रहा जलवा भुवनेश जोशी ने 93.8 % अंक के साथ विद्यालय किया टॉप।

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

: लोहाघाट:डीएम ने राजीव गांधी नवोदय विद्यालय के चप्पे चप्पे का किया निरीक्षण विद्यालय की अव्यवस्थाओं पर बिफरे डीएम अधिकारियों को लगाई कड़ी फटकार। व्यवस्था सुधारने के दिए कड़े निर्देश

Laxman Singh Bisht

Tue, Oct 31, 2023
डीएम ने राजीव गांधी नवोदय विद्यालय के चप्पे चप्पे का किया निरीक्षण विद्यालय की अव्यवस्थाओं पर गहरी नाराजगी जताई मंगलवार को डीएम चंपावत नवनीत पांडे ने राजीव नवोदय विद्यालय लोहाघाट के चप्पे-चप्पे का निरीक्षण कर वहां की अव्यवस्थाओं से रूबरू हुए तथा विद्यालय प्रशासन को आगाह किया कि यहां पढ़ने वाले सभी बच्चों का माता-पिता की तरह ध्यान रखते हुए उनके भविष्य को सुनिश्चित करने में आ रही सभी बाधाओं को दूर किया जाय तथा प्रभारी प्राचार्य समस्याओं के समाधान के प्रयासों के लिए लगातार उनसे संवाद स्थापित करें। जिलाधिकारी ने परिसर में व्याप्त गंदगी पर रोष प्रकट करते हुए यहां एक और पर्यावरण मित्र तथा होमगार्ड की तैनाती करने का निर्देश दिया। निरीक्षण में जिलाधिकारी ने पाया कि बच्चों के शिक्षा स्तर को ऊंचा उठाने एवं यहां की व्यवस्थाओं में सुधार लाने के लिए सभी को मिलकर प्रयास करना होगा। छात्रावास की अव्यवस्थाओं पर भी डीएम गहरी नाराजगी जताई निरीक्षण के बाद डीएम ने प्राचार्य, विद्यालय के शिक्षकों एवं अभिभावकों की बैठक आयोजित कर तीन दिन के भीतर विद्यालय की कार्यदायी संस्था यूपी निर्माण निगम को डीपीआर प्रस्तुत करने तथा किन किन मदों में धनराशि मिली है? खनन न्यास से मिले धन का कार्य किसी अलग कार्यदायी संस्था से कराने, भवनों की मरम्मत, नए भवनों के प्रस्तावों के साथ शीघ्र ही विद्यालय को 50 हजार लीटर पानी की आपूर्ति करने, विद्यालय में इन्वर्टर व आर ओ लगाने, सोलर वाटर हीटर को ठीक करने के अलावा पुस्तकालय, वाचनालय, प्रयोगशाला को अपटुडेट करने तथा छात्रावास की व्यवस्थाओं को सुधारने के निर्देश दिए। डीएम ने काम न करने वाले लोगों को तत्काल हटाकर उनके स्थान में नई नियुक्तियां करने का निर्देश दिया डीएम ने कहा विद्यालय में काम का दाम देने की संस्कृति को विकसित किया जाय। डीएम ने कक्षाओं का निरीक्षण कर छात्र-छात्राओं से उनकी शिक्षा के बारे में जानकारी ली। डीएम ने विद्यालय की अव्यवस्थाओं पर गहरी नाराजगी जताते हुए अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई तथा विद्यालय की व्यवस्थाओं को जल्द सुधारने के कड़े निर्देश दिए वही अभिभावकों ने जिलाधिकारी द्वारा निरीक्षण करने के बाद लिए गए निर्णयों को लेकर उम्मीद जाहिर की कि अब वह दिन दूर नहीं, जब विद्यालय के अच्छे दिन आएंगे अभिभावकों के द्वारा डीएम चंपावत को धन्यवाद दिया गया। डीएम ने कहा छात्र छात्राओं के भविष्य को सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे वही शिक्षक अभिभावक संघ के अध्यक्ष आनंद अधिकारी ने डीएम को जानकारी देते हुए बताया बताया विद्यालय में अव्यवस्थाएं ही अव्यवस्थाएं है दो हैंड पंपों के भरोसे बच्चे विद्यालय में जीवन यापन कर रहे हैं पीने के पानी के लिए कोई व्यवस्था नहीं है साथ ही गीजर तक नहीं है बच्चे ठंडे पानी से नहाने के लिए मजबूर है सोलर गीजर बरसों से खराब पड़े हुए हैं मैस में बच्चों के हाथ धोने हेतु कोई वॉश बेसिन तक नहीं है रात में लाइट चले जाने पर बच्चों को अंधेरे में रात काटनी पड़ती है जनरेटर बरसों से खराब पड़े हुए हैं छात्रावास होने के बावजूद वहा सुरक्षा कर्मी की तैनाती नहीं है। अधिकारी ने कहा स्वच्छक न होने की वजह से बच्चों को खुद शौचालय को साफ करना पड़ रहा है अधिकारी ने कहा कई बार जिम्मेदार अधिकारियों को सूचना देने के बाद भी मामले का संज्ञान तक नहीं लिया गया इसके बाद डीएम चंपावत से गुहार लगाई गई अधिकारी ने कहा डीएम चंपावत के निरीक्षण के बाद अब उन्हें उम्मीद जगी है कि विद्यालय की व्यवस्थाओ में जल्द सुधार होगा उन्होंने कहा शिक्षक अभिभावक संघ डीएम चंपावत को धन्यवाद देता है इस मौके पर प्रभारी सीईओ भारत जोशी व बीईओ भानुप्रताप कुशवाहा ,पीटीए अध्यक्ष सहित कई अभिभावक उपस्थित थे।

जरूरी खबरें