Friday 10th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:जीजीआईसी सड़क में जल भराव छात्र-छात्राओं व ग्रामीणों के लिए बना मुसीबत।

चंपावत:अटैचमेंट समाप्त पर डी0जी0 के आदेश का समान रूप से पालन न होने पर कार्मिकों में नाराजगी

चंपावत:रेड अलर्ट की चेतावनी के चलते दियूरी में 'सेवा पखवाड़ा' शिविर रद्द, अधिकारी क्षेत्र में रहेंगे के हाई अलर्ट प

सीएम धामी 10 जुलाई को करेंगे टनकपुर उप जिला चिकित्सालय की नवीन स्वास्थ्य सुविधाओं व डांडा ककनई में समग्र ग्रा

चम्पावत में भारी बारिश का रेड अलर्ट 10 जुलाई को समस्त स्कूल आंगनवाड़ी केंद्र रहेंगे बंद

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:26 वर्षीय युवक की मृत्यु प्रकरण में डीएम ने लिया संज्ञान 18 नवंबर तक साक्ष्य/सूचना आमंत्रित।

Laxman Singh Bisht

Fri, Nov 14, 2025

26 वर्षीय युवक की मृत्यु प्रकरण में डीएम ने लिया संज्ञान 18 नवंबर तक साक्ष्य/सूचना आमंत्रित।ग्राम बांस (रेगडू), विकास खण्ड बाराकोट निवासी दर्शन राम पुत्र स्व० हर राम द्वारा दिनांक 03.11.2025 को जनता मिलन कार्यक्रम में दिए गए प्रार्थना पत्र के अनुसार, उनके 26 वर्षीय पुत्र की मृत्यु दिनांक 12.07.2024 को जंगल में बकरी चराने के दौरान भू-स्खलन होने से घटनास्थल पर ही हो गई थी। प्रार्थी द्वारा इस दुखद घटना की विस्तृत एवं तथ्यात्मक जाँच किए जाने का अनुरोध किया गया है।जिला मजिस्ट्रेट मनीष कुमार द्वारा मामले का गंभीरता से संज्ञान लेते हुए घटना के कारणों एवं परिस्थितियों की गहनमजिस्ट्रियल जाँच सुनिश्चित करने हेतु उप जिलाधिकारी, लोहाघाट को जाँच अधिकारी नामित किया गया है। जाँच अधिकारी द्वारा मजिस्ट्रियल जाँच की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है।सभी सम्बद्ध एवं असम्बद्ध व्यक्तियों को सूचित किया जाता है कि यदि उनके पास उक्त घटना से संबंधित कोई भी जानकारी, तथ्य, दस्तावेज या साक्ष्य उपलब्ध हों, तो वे 18 नवम्बर 2025 तक किसी भी कार्य दिवस में प्रातः 10:00 बजे से सायं 05:00 बजे के मध्य उप जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय/कार्यालय, लोहाघाट में जाँच अधिकारी के समक्ष उपस्थित होकर अपनी जानकारी मौखिक या लिखित रूप में प्रस्तुत कर सकते हैं।उप जिलाधिकारी, लोहाघाट ने सभी पक्षों से अपील की है कि निष्पक्ष, पारदर्शी एवं व्यापक जाँच सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक सहयोग प्रदान करें। मालूम हो प्रार्थी का एक पुत्र 16 वर्ष से लापता है और पत्नी दिव्यांग है। बुजुर्ग दंपत्ति का एक ही पुत्र उनका सहारा था जो भूस्खलन की भेंट चड़ गया। तत्कालीन राजस्व उप निरीक्षक की जांच रिपोर्ट के चलते बुजुर्ग दंपत्ति को अपने जवान बेटे की मौत का आज तक मुआवजा नहीं मिल पाया। जिस कारण बुजुर्ग दर-दर भटकने को मजबूर था। पर मामले का जिलाधिकारी चंपावत मनीष कुमार ने गंभीरता से संज्ञान लिया है संभव है अब बुजुर्ग दंपत्ति को जिलाधिकारी के प्रयासों से मदद मिलने की पूरी संभावना है। मालूम हो बुर्जुग दंपति की आर्थिक स्थिति काफी कमजोर है।

जरूरी खबरें