Tuesday 10th of February 2026

ब्रेकिंग

मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना का उद्घाटन एकल महिलाओं के लिए वरदान बनेगी स्वरोजगार योजना : रेखा आर्या

चंपावत:अमोडी में भव्य रूप से मनाया जाएगा शिव महोत्सव बैठक मे मेले को दिया गया अंतिम रूप

लोहाघाट के पाटन पाटनी के लास तोक में फिर से तेंदुए की दस्तक, ग्रामीणों में दहशत

लोहाघाट:जीआईसी लोहाघाट में केरियर काउंसलिंग का आयोजन।

पाटी:जंगली सूअर के हमले मे बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल मदद को आगे आया वन विभाग ।

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:डीएमके आश्वासन के बाद क्षेपं सदस्यो का धरना समाप्त डीएम ने दरी में बैठ सुनी सदस्यो की समस्याएं।

Laxman Singh Bisht

Fri, Jan 2, 2026

डीएमके आश्वासन के बाद क्षेपं सदस्यो का धरना समाप्त डीएम ने दरी में बैठ सुनी सदस्यो की समस्याएं।

क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने ब्लॉक कार्यालय में की तालाबंदी। 3 दिन से दे रहे हे धरना।

क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने उनकी समस्या सुनने के लिए डीएम को दिया धन्यवाद।लोहाघाट ।ब्लॉक कार्यालय पिछले तीन दिनों से अपनी अनदेखी करने, राज्य वित्त व केंद्र वित्त में अनियमिताओं व टेंडर में गड़बड़ी तथा उनकी योजनाओं को कार्य योजना में शामिल न करने के आरोप लगाते हुए लोहाघाट ब्लॉक के 16 क्षेत्र पंचायत सदस्यों के द्वारा लोहाघाट ब्लॉक कार्यालय में तीन दिनों से धरना प्रदर्शन किया जा रहा था ।आज शुक्रवार को तीसरे दिन धरना दे रहे क्षेत्र पंचायत सदस्य ने ब्लॉक कार्यालय में तालाबंदी कर दी। क्षेत्र पंचायत सदस्यों की समस्याओं का जिलाधिकारी चंपावत मनीष कुमार ने संज्ञान लिया आज शुक्रवार को जिलाधिकारी चंपावत मनीष कुमार लोहाघाट ब्लॉक कार्यालय में धरना स्थल पर पहुंचे और क्षेत्र पंचायत सदस्यो के साथ दरी मे ही बैठकर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना।क्षेत्र पंचायत सदस्यो ने जिलाधिकारी को बताया 16 क्षेत्र पंचायत सदस्यों के साथ भेदभाव किया जा रहा है उनके कार्य योजनाओं को प्रस्ताव में नहीं रखा जा रहा है और टेंडर प्रणाली में गुपचुप तरीके से टेंडर दिए जा रहे हैं। जिलाधिकारी ने मामले को काफी गंभीरता से लिया और क्षेत्र पंचायत सदस्यो की बातों को काफी ध्यानपूर्वक सुना। जिलाधिकारी ने खंड विकास अधिकारी लोहाघाट कविंद्र सिंह रावत को धरना दे रहे क्षेत्र पंचायत सदस्यों की कार्य योजनाओं को प्रस्ताव में शामिल करने तथा किसी भी पंचायत प्रतिनिधि के साथ भेदभाव न करने तथा जल्द क्षेत्र पंचायत सदस्यों की बैठक कराने के कड़े निर्देश दिए। जिला अधिकारी ने क्षेत्र पंचायत सदस्यों को आश्वासन दिया कि उनके साथ कोई भेदभाव नहीं किया जाएगा तथा उनकी कार्य योजनाओं को भी प्रस्ताव में शामिल किया जाएगा ।जिलाधिकारी ने कहा आप लोगों की जगह यहा नही है आप लोगों के कंधों पर क्षेत्र के विकास की जिम्मेदारी है।जिलाधिकारी के आश्वासन के बाद धरना दे रहे क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने अपने धरने तथा ब्लॉक कार्यालय में की गई तालाबंदी को समाप्त किया। सभी क्षेत्र पंचायत सदस्यों व सहयोगी ने उनकी समस्या को धरना स्थल पर आकर गंभीरता से सुनने तथा समस्या के समाधान का आश्वासन देने के लिए जिलाधिकारी चंपावत मनीष कुमार को धन्यवाद दिया ।कहा अगर जिलाधिकारी के आश्वासन के बावजूद उनकी समस्याओं का समाधान नहीं होता है तो वह फिर धरने में बैठने के लिए मजबूर होंगे। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी डॉक्टर जी0एस0 खाती तथा खंड विकास अधिकारी कविंद्र सिंह रावत मौजूद रहे। धरना देने में क्षेत्र पंचायत सदस्य अंकिता बोहरा, प्रकाश सिंह धामी ,रिचा महरा, उमा कुवर, नैन राम, सोबन बोहरा (पप्पू), कलावती देवी ,ममता देवी, नीमा शर्मा, कविता बबीता चिलकोटी, जयंती गोस्वामी, अंकित कुमार, सरस्वती देवी, पवन भट्ट आदि मौजूद रहे।धरने को पूर्व जिला पंचायत सदस्य पुष्कर सिंह बोहरा,क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रतिनिधि अंकित कुवर, शुभम महरा व यूकेडी नेता राजू भैया के द्वारा समर्थन दिया गया। धरना समाप्त होने के बाद प्रशासन ने राहत की सांस ली।

जरूरी खबरें