Wednesday 8th of July 2026

ब्रेकिंग

विकसित चम्पावत की दिशा में मास्टर प्लान-2041, जनसहभागिता से होगा अंतिम प्रारूप तय: डीएम

बाराकोट:गुलदार का आतंक चूला गाव में गुलदार ने दुधारू गाय को घर के आंगन मे उतारा मौत के घाट।

लोहाघाट:सेवा पखवाड़ा: खूनाबोरा मे डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, मौके पर दिए समाधान के निर्देश।

लोहाघाट:सील में जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार शिविर स्थगित होने पर ग्रामीणों में नाराजगी।

चंपावत:पशुपालन विभाग और आईटीबीपी के एमओयू से पशुपालक समृद्ध: लोहाघाट में 496 किलो जिंदा बकरियों की आपूर्ति

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट:पीएचडी चैंबर्स एवं कामर्स एंड इंडस्ट्रीज ऑफ इंडिया के हेड डा0 रणजीत मेहता पहुंचे अपने गृह क्षेत्र।

Laxman Singh Bisht

Thu, Apr 10, 2025

जीवन में कठोर परिश्रम एवं लगन से गगन छूने का नहीं होता है कोई विकल्प। - डा0 मेहतालोहाघाट। पीएचडी चैंबर्स एवं कामर्स एंड इंडस्ट्रीज ऑफ इंडिया के सीईओ / सेक्रेटरी जनरल डा0 रणजीत सिंह मेहता अपने उद्योग जगत के साथी अनुज खन्ना के साथ अपने गृह क्षेत्र में पहुंच गए है। डा0 मेहता लोहाघाट पहुंचने पर सहपाठी गीतांजलि सेवा समिति के अध्यक्ष सतीश चंद्र पांडे के चिड़ियाढुंगा स्थित आवास में गए। जहां उनका उनके पैतृक गांव चाक रेगड़ू के लोगों के अलावा गीतांजलि सेवा समिति परिवार की ओर से उनका भावपूर्ण स्वागत किया गया। उत्तराखंड राज्य शैक्षिक नवाचारी संवाद के टीम मोटीवेटर शिक्षक लक्ष्मण सिंह मेहता के संचालन में डा0 मेहता एवं उनके साथी अनुज खन्ना का माल्यार्पण कर भावपूर्ण स्वागत किया गया। शाल ओढ़ाकर स्वागत करते हुए गीतांजलि सेवा संस्थान के अध्यक्ष सतीश चंद्र पांडे ने कहा कि इस क्षेत्र के लोगों को डा0मेहता को निरंतर संघर्ष से मिली सफलता के बाद उच्च शिखर पर पहुंचने पर सभी को गर्व ही नहीं बल्कि यहां की युवा पीढ़ी उनके संघर्षमय जीवन से प्रेरणा लेते हुए पथरीली राह को आसानी से पार करते हुए आगे बढ़ रही है। पी जी कालेज लोहाघाट के प्रोफेसर प्रकाश लखेड़ा , गीतांजलि सेवा समिति के बिपिन पाण्डेय, योगेश पांडे, नवीन पांडे, हरीश पांडेय, अंकित गड़कोटी , निर्मल भट्ट, नीरज उप्रेती, नीरज पंत के साथ डा0 मेहता के पैतृक गांव रेगड़ू से आए सामाजिक कार्यकर्ता मदन खोलिया, कैप्टेन लक्ष्मण सिंह मेहता, ,प्रेमबल्लभ जोशी, कैप्टेन कल्याण सिंह मेहता, सुरेश ढेक ,भुवन जोशी, सुनीता जोशी, दरबान सिंह मेहता, अमित साह , महेंद्र मेहता, हयात बिष्ट, आदि ने स्वागत किया।डा0 मेहता ने अपने तथा अपने साथी के सम्मान के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहां जीवन में कठोर परिश्रम एवं लगन से गगन छूने का कोई दूसरा विकल्प नहीं होता है। उन्होंने कहा कि सोने को कोयले की लौं में तपने के बाद ही उसमें चमक आती है। उनके साथ आए उद्योग जगत के पुरोधा अनुज खन्ना ने कहा कि देवभूमि के इस अंचल में पहली बार आने पर वह यहां प्रकृति द्वारा बरसाई गई निमतो एवं यहां के लोगों के निश्छल एवं आत्मीय स्वभाव को समेट कर अपने साथ ले जा रहे है। डा0 मेहता का इतना महान व्यक्तित्व है कि यह पीएचडी परिवार से ऐसा रिश्ता बनाए हुए हैं कि हम सब उन्हीं के मार्गदर्शन पर आगे बढ़ते जा रहे है।बाद मे फोर्ती गांव में मायावती आश्रम द्वारा संचालित पुस्तकालय का अवलोकन भी किया। इस अवसर पर शिक्षक मयंक पुनेठा,पूर्व बी0डी0सी0 शंकर बगौली, योगेश बगौली ,महेश पुनेठा सहित फोर्ती स्कूल के बच्चों ने माल्यार्पण एवं स्वागत किया।

जरूरी खबरें