रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में बारिश के बीच निकली नशा मुक्ति जागरूकता रैली
Laxman Singh Bisht
Sun, May 31, 2026
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में बारिश के बीच निकली नशा मुक्ति जागरूकता रैली

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चंपावत सचिव भवदीप रावते के दिशा निर्देशन में आज दिनांक 31 मई को तंबाकू निषेध दिवस के तहत। नशा मुक्ति जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। नशा मुक्ति रेडी रोडवेज बस स्टैंड से होते हुये स्वतंत्रता सेनानी कालू सिंह महर चौराहे से शीतला माता मंदिर चौराहे होते हुए पुनः वहां से वीर कालू सिंह चौराहे पहुंची रैली में तारों के माध्यम से लोगों से नशा छोड़ने की अपील की गई। लोगों को तंबाकू, खैनी,जर्दा,बीड़ी, सिगरेट,गुटखा, आदि तंबाकू से संबंधित वस्तुओं के प्रयोग से होने वाली स्वास्थ्य हानि और उससे होने वाले गंभीर बीमारियों के बारे में बताया गया। नशा मुक्ति रैली में लोहाघाट व बाराकोट ब्लॉक के अधिकार मित्रों के द्वारा संयुक्त रूप से रैली का आयोजन किया गया।अधिकार मित्र बृजेश चंद्र जोशी, तारा सिंह, भास्कर गड़कोटी, ऋतिक ढेक, रेनू गड़कोटी, प्रिया उप्रेती,शीला तड़ागी कृष्णा बोहरा, मुकेशगिरी,सावित्रीराय,हेमलता,गीता मेहता,भवान सिंह फर्त्याल मंजू देवी आदि मौजूद रहे।



