रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:मीटर शिफ्टिंग कार्य के चलते 4 जून को गोरखा नगर व पिथौरागढ़ रोड क्षेत्र में विद्युत व्यवस्था रहेगी बाधित।
Laxman Singh Bisht
Thu, Jun 4, 2026
मीटर शिफ्टिंग कार्य के चलते 4 जून को गोरखा नगर व पिथौरागढ़ रोड क्षेत्र में विद्युत व्यवस्था रहेगी बाधित।

ऊर्जा निगम के द्वारा वर्तमान में लोहाघाट नगर में विद्युत मीटर व पोल शिफ्टिंग का कार्य किया जा रहा है। ऊर्जा निगम के अभियंता ललित बिष्ट ने बताया विभाग द्वारा विद्युत पोलों से विद्युत मीटरो को हटाकर उपभोक्ताओं के घरों में लगाने का कार्य चल रहा है। उन्होंने बताया आज 4 जून को विद्युत मीटर शिफ्टिंग कार्य के चलते नगर के गोरखा नगर क्षेत्र मे सुबह 9:00 से दोपहर 01 बजे तक तथा पिथौरागढ़ रोड मे वाइन शॉप से लेकर पंचेश्वर टैक्सी स्टैंड तक दोपहर 1:00 बजे से लेकर शाम 5:00 तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने उपभोक्ताओं से सहयोग बनाए रखने की अपील की है। अभियंता बिष्ट बताया मीटर शिफ्टिंग कार्य के चलते रोस्टर के हिसाब से नगर में विद्युत कटौती की जा रही है।