रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:मीटर शिफ्टिंग कार्य के चलते 30 मई को मीना बाजार व हथरंगिया क्षेत्र में विद्युत व्यवस्था रहेगी बाधित।
Laxman Singh Bisht
Sat, May 30, 2026
मीटर शिफ्टिंग कार्य के चलते 30 मई को मीना बाजार व हथरंगिया क्षेत्र में विद्युत व्यवस्था रहेगी बाधित।

ऊर्जा निगम के द्वारा वर्तमान में लोहाघाट नगर में विद्युत मीटर व पोल शिफ्टिंग का कार्य किया जा रहा है। ऊर्जा निगम के अभियंता ललित बिष्ट ने बताया विभाग द्वारा विद्युत पोलों से विद्युत मीटरो को हटाकर उपभोक्ताओं के घरों में लगाने का कार्य चल रहा है। उन्होंने बताया 30 मई को विद्युत मीटर शिफ्टिंग कार्य के चलते नगर के मीनाबाजार की पीछे वाली गली तथा हथरंगिया क्षेत्र मे मजार के पीछे के हिस्से से कैलाश सिंह देव के भवन तक सुबह 9:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने उपभोक्ताओं से सहयोग बनाए रखने की अपील की है। अभियंता बिष्ट बताया मीटर शिफ्टिंग कार्य के चलते रोस्टर के हिसाब से नगर में विद्युत कटौती की जा रही है।