Saturday 27th of June 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:विद्युत केबल बदलने के कार्य के चलते 27 जून को आदर्श कलोनी में विद्युत व्यवस्था रहेगी बाधित

लोहाघाट:मऊ चोमेल सड़क के गड्ढे व टूटी हुई सुरक्षा दीवारें दुर्घटनाओं को दे रही दावत।

टनकपुर बूम क्षेत्र में डूबे दूसरे युवा का शव एसडीआरएफ ने शारदा बैराज से किया बरामद।

पिथौरागढ़ में 5 वर्षीय मासूम के अपहरण एवं दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार।

चंपावत:पाटी मे हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया नेपाली मजदूर मौके पर मौत

सूचना

: लोहाघाट:बारिश से किसानों की फसले तबाह किसानों ने कृषि ऋण माफ करने की उठाई मांग मांग पूरी न होने पर 18 जुलाई को एसडीएम कार्यालय में देंगे धरना, लोहाघाट में किया प्रदर्शन

Laxman Singh Bisht

Mon, Jul 15, 2024
बारिश से किसानों की फसले तबाह किसानों ने कृषि ऋण माफ करने की उठाई मांग मांग पूरी न होने पर 18 जुलाई को एसडीएम कार्यालय में देंगे धरना बीते दिनों हुई मूसलाधार बारिश से चंपावत जिले के पर्वतीय क्षेत्र की फसले पूरी तरह तबाह व बर्बाद हो गई है जिस कारण किसानों को लाखों रुपए की चपत लग गई है सोमवार को किसान यूनियन जिलाध्यक्ष नवीन करायत के नेतृत्व में किसानों ने सरकार से मुआवजा देने व कृषि ऋण माफ करने की मांग को लेकर लोहाघाट में प्रदर्शन किया साथ ही मांग पूरी न होने पर 18 जुलाई को एसडीएम कार्यालय लोहाघाट में धरना देने की चेतावनी दी जिलाध्यक्ष नवीन करायत व किसान नेताओं ने कहा पहले लंपी वायरस ने किसानों की कमर तोड़ी उसके बाद सुखे की मार किसानों पर पड़ी जैसे तैसे किसानों ने सब्जियां व अन्य फसले उगाई थी मूसलाधार बारिश ने उन फसलों को पूरी तरह तबाह कर दिया किसान नेताओं ने सरकार से किसानों को मुआवजा देने व कृषि ऋण माफ करने की मांग की है किसानो ने कहा सरकार को चंपावत जिले के किसानों का दर्द दिखाई नहीं दे रहा है जबकि चंपावत के विधायक खुद मुख्यमंत्री है   उन्होंने कहा किसानों की आलू ,शिमला मिर्च, कद्दू ,करेले, टमाटर आदि की फसले पूरी तरह बर्बाद हो चुकी है किसानों ने कहा किसान अपनी इन फसलों को बेचकर आजीविका कमाते हैं फसले बर्बाद होने से इसका असर बाजार में दिख रहा है जहां जनता को आज तिगुने दामों में सब्जियां खरीदनी पड़ रही है किसान नेताओं ने सरकार से किसानों को मुआवजा देने वह कृषि ऋण माफ करने की मांग की है मांग पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई है प्रदर्शन करने में मोहन चंद्र पांडे ,चंद्र दत्त जोशी , राजकिशोर शाह,गंगादत्त जोशी सहित कई किसान मौजूद रहे

जरूरी खबरें