Monday 11th of May 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट मे ड्रिंक एंड ड्राइव में वाहन चालक गिरफ्तार वाहन सीज। पुलिस का अभियान जारी

बाराकोट:12 दिन से बर्दाखान भनार मोटर मार्ग बंद ग्रामीण परेशान।

लोहाघाट:डीएम की महिलाओं को रोजगार से जोड़ने की शानदार पहल तहसील में हुआ दीदी की रसोई का शुभारंभ।

चम्पावत: मानसून पूर्व तैयारी 6.15 लाख घन मीटर मलवा हटाकर पूरा हुआ नदी चैनलाइजेशन कार्य

चम्पावत : टाटा मोटर्स में 900 पदों पर भर्ती, 16 मई को लगेगा रोजगार मेला

: लोहाघाट:सिख तीर्थ यात्री की बाइक की चपेट में आने से बालिका गंभीर रूप से घायल हायर सेंटर रेफर मौत बनकर दौड़े रही बाइके मूक दर्शक बनी पुलिस

Laxman Singh Bisht

Thu, May 23, 2024
सिख तीर्थ यात्री की बाइक की चपेट में आने से बालिका गंभीर रूप से घायल हायर सेंटर रेफर मौत बनकर दौड़े रही बाइके मूक दर्शक बनी पुलिस रीठा साहिब में चल रही जोड़ मेले में बाइक से आने वाले सिख तीर्थ यात्री मौत बनकर सड़कों में दौड़ रहे हैं खुलेआम नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए फर्राटे भर रहे हैं जिनमे पुलिस का कोई जोर नहीं चल पा रहा है चंपावत पुलिस सिर्फ मूक दर्शक बनी बैठी है गुरुवार को तेज गति से आ रही सिख तीर्थ यात्री की बाइक की चपेट में आने से रीठा साहिब मार्ग के लाधौली में 8 वर्षीय बालिका सिमरन पुत्री रमेश सिंह गंभीर रूप से घायल हो गई बालिका को बेहोशी की हालत में लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया बालिका का उपचार कर रही डॉक्टर मानसी ने बताया बालिका के सर में काफी गंभीर चोट हैं जिसे हायर सेंटर रेफर किया गया है बालिका की हालत काफी गंभीर है वही सिख तीर्थ यात्रियों के द्वारा रोड में मचाए जा रहे बाईकर्स के आतंक से क्षेत्रीय लोगों में काफी आक्रोश है लोगों ने कहा तीर्थ् यात्रा के नाम पर सड़कों में आतंक मचाया जा रहा है  उनका सड़को में चलना दूभर हो गया है

जरूरी खबरें