Sunday 12th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:शैलेश मटियानी पुरस्कार प्राप्त शिक्षक के मार्गदर्शन में जूनियर स्कूल पासम की लगातार दूसरी बड़ी सफलता।

चंपावत:पाटी में स्वच्छता की लेकर वार्ड सभासद व खंड विकास अधिकारी आमने-सामने तीखी बहस।ब्लॉक परिसर में गंदगी

रानीखेत :सागर हत्याकांड का पुलिस ने वारदात के 24 घंटे में किया खुलासा आरोपी गिरफ्तार।

बाराकोट:संतोला में 4 घंटे बाद खुला एनएच यात्रियों ने ली राहत की सांस। दोपहर 2:30 बजे से मलवे में दबा था कैंटर।

चमोली:अस्पताल मे दीवार के मलबे की चपेट में आने से चिकित्सा अधीक्षक की मौत

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:सोना आम आदमी की पहुंच से बाहर एक लाख 50 हजार रुपया पार। बनाया रिकॉर्ड।

Laxman Singh Bisht

Thu, Oct 9, 2025

सोना आम आदमी की पहुंच से बाहर एक लाख 50 हजार रुपया पार। बनाया रिकॉर्ड।

चांदी ने भी लगाई तगड़ी छलांग। आम आदमी के साथ-साथ स्वर्णकार भी परेशान। सराफा बाजार में छाई मंदी।

आम आदमी को सता रही है बेटी के विवाह की चिंता कि जेवर कैसे बनेंगे।सोने के आभूषण अब आम आदमी के लिए एक सपने के जैसा होते जा रहे है। सोना दिन प्रतिदिन महंगाई के नए रिकॉर्ड बनाते जा रहा है। मामले में चांदी भी सोने से पीछे नहीं है। सोने के लगातार बढ़ते दामों से सोना आम आदमी की पहुंच से बाहर होता जा रहा है। लोहाघाट के प्रमुख स्वर्णकार पप्पू वर्मा ने बताया सोने के भाव ने आसमान छू लिया है कहा आज सोने का भाव एक लाख 51हज़ार प्रति 12 ग्राम रहा और चांदी भी डेढ़ लाख रुपए प्रति किलोग्राम हो चुकी है। पप्पू वर्मा ने कहा सोने के लगातार आसमान छूते भाव से दुकानदारी में काफी ज्यादा फर्क पड़ गया है।बहुत कम संख्या में लोग सोने के सीमित जेवर बना रहे है उन्होंने कहा दुकानदारी में आधे से भी ज्यादा की गिरावट आ चुकी है। सोने के आसमान छूते भाव के कारण अब लोग भी सोने के जेवर बनाने से परहेज कर रहे हैं और सीमित मात्रा में ही जेवर बन रहे। जिस कारण सराफा बाजार में मंदी छाई हुई है।फिलहाल त्योहारी सीजन को देखते हुए सोने के भाव के नीचे आने की दूर-दूर तक कोई भी संभावना नजर नहीं आ रही है। कुल मिलाकर सोना लोगों के लिए सपना बन गया है। गरीब व आम आदमी को बेटी की ब्याह की चिंता सता रही है कि बेटी के लिए जेवर कैसे बनेंगे।

जरूरी खबरें