रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट :गुलदार की दहशत थुवा महरा में घर के आंगन से कुत्ते को उठा ले गया गुलदार पास में ही खेल रहे थे बच्चे
Laxman Singh Bisht
Sun, Jun 8, 2025
छोटे बच्चों के लिए बड़ा खतरा। ग्रामीणों की वन विभाग से गुलदार पकड़ने की मांग।
लोहाघाट क्षेत्र में गुलदार का खतरा लगातार बढ़ता ही जा रहा है लोहाघाट के थुवा महरा गांव में गुलदार शुक्रवार शाम 5:00 बजे गीता देवी के घर के आंगन से उनके पालतू कुत्ते को उठा ले गया। गीता देवी ने बताया जब गुलदार ने कुत्ते पर हमला किया तब उनके दोनो बच्चे आंगन में ही खेल रहे थे। ग्रामीणों के द्वारा शोर मचाने पर गुलदार कुत्ते को खेत में छोड़कर भाग गया। गंभीर रूप से घायल पालतू कुत्ते का शनिवार को पशु चिकित्सालय लोहाघाट में उपचार किया गया। गुलदार के हमले से ग्रामीण दहशत में आ गए हैं ।ग्रामीणों ने कहा गुलदार के इस प्रकार घरों में हमले से छोटे बच्चों के लिए भी खतरा बढ़ चुका है।
इसके अलावा लोहाघाट के व्यस्ततम डिग्री कॉलेज सड़क में भी शाम को गुलदार दिखने से दहशत फैल गई है। लोगों ने कहा यह सड़क शहर की व्यस्ततम सड़क है ।इस प्रकार से गुलदार का घूमना लोगों के लिए बड़ा खतरा है। लोगों ने वन विभाग से पिंजरा लगाकर गुलदार को पकड़ने की मांग की है। रायनगर चोड़ी के ग्राम प्रधान प्रशासक जितेंद्र राय के द्वारा वन विभाग को पिजड़ा लगाने की मांग को लेकर पत्र भी दिया था। लोहाघाट रेंजर दीप जोशी ने बताया राय नगर चौड़ी क्षेत्र में तीन ट्रैप कैमरे लगाए गए हैं ।गुलदार की हरकत पर नजर रखी जा रही है। उन्होंने लोगों को अकेले घूमने से बचने की सलाह दी है।