Friday 26th of June 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:मऊ चोमेल सड़क के गड्ढे व टूटी हुई सुरक्षा दीवारें दुर्घटनाओं को दे रही दावत।

टनकपुर बूम क्षेत्र में डूबे दूसरे युवा का शव एसडीआरएफ ने शारदा बैराज से किया बरामद।

पिथौरागढ़ में 5 वर्षीय मासूम के अपहरण एवं दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार।

चंपावत:पाटी मे हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया नेपाली मजदूर मौके पर मौत

चंपावत:माली की नौकरी करने वाली मां के बेटे ने यूपीएससी में मारी बाजी, भारत सरकार में बने वैज्ञानिक अधिकारी

सूचना

: 3 घंटे बंद रही लोहाघाट हल्द्वानी रोड सैकड़ो यात्री फसे 

Laxman Singh Bisht

Sun, Jul 7, 2024
बरसात मे यात्रा के लिए सुरक्षित माने जाने वाली  लोहाघाट हल्द्वानी रोड 3 घंटे रही बंद सैकड़ो यात्री फसे रविवार को हो रही भारी बारिश व टनकपुर ऑल वेदर रोड बंद होने के चलते लोहाघाट से कई टैक्सिया, रोडवेज बसें व प्राइवेट वाहन बाया देवीधुरा होते हुए हल्द्वानी को निकले इसके अलावा पाटी,देवीधुरा रीठा साहिब क्षेत्र से भी कई यात्री वाहनों के जरिए हल्द्वानी की ओर निकले लेकिन भारी बारिश के चलते बालिका से आगे अल्मोड़ा जिले के सोनी बैंड में लगभग 3:00 बजे के आसपास भारी मात्रा में मलवा सड़क में आ गया जिस कारण सड़क बंद हो गई और 50 से अधिक वाहन व सैकड़ो यात्री बरसात के बीच सड़क में फंस गए वहीं सूचना पर अल्मोड़ा प्रशासन के द्वारा मशीनों को मौके पर भेजा गया तब जाकर शाम 6:30 बजे के लगभग बंद सड़क को खोला जा सका सड़क खुलने के बाद यात्रियों ने राहत की सांस ली वहीं सड़क बंद होने से यात्री 3 घंटे तक भूखे प्यासे जंगल में फंसे रहे

जरूरी खबरें