Wednesday 8th of July 2026

ब्रेकिंग

विकसित चम्पावत की दिशा में मास्टर प्लान-2041, जनसहभागिता से होगा अंतिम प्रारूप तय: डीएम

बाराकोट:गुलदार का आतंक चूला गाव में गुलदार ने दुधारू गाय को घर के आंगन मे उतारा मौत के घाट।

लोहाघाट:सेवा पखवाड़ा: खूनाबोरा मे डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, मौके पर दिए समाधान के निर्देश।

लोहाघाट:सील में जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार शिविर स्थगित होने पर ग्रामीणों में नाराजगी।

चंपावत:पशुपालन विभाग और आईटीबीपी के एमओयू से पशुपालक समृद्ध: लोहाघाट में 496 किलो जिंदा बकरियों की आपूर्ति

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट:खूना बलाई में गुलदार ने दिनदहाड़े बकरी को बनाया निवाला गांव में दहशत अभिभावकों को सताने लगी बच्चों की चिंता।

Laxman Singh Bisht

Fri, Apr 11, 2025

अभिभावकों को सताने लगी बच्चों की चिंता। लोहाघाट की बलाई ग्राम सभा के खूना बलाई तोक में शुक्रवार दोपहर को घर के पास घास चुग रही अशोक सिंह बोहरा की बकरी को गुलदार ने अपना निवाला बना लिया। दिनदहाड़े गुलदार के हमले से गांव में दहशत फैल गई। ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग लोहाघाट की टीम ने घटना स्थल का मौका मुवायना किया। ग्रामीणों ने विभाग से पीड़ित ग्रामीण को मुआवजा देने की मांग की है। वही गुलदार की क्षेत्र में सक्रियता से क्षेत्र के अभिभावकों को अपने बच्चों की चिंता सताने लगी। एसएमसी अध्यक्ष पान सिंह ने क्षेत्र में गुलदार के हमले पर चिंता जताते हुए कहा ।क्षेत्र में गुलदार की सक्रियता से गाव के स्कूली बच्चों के लिए खतरा बढ़ गया है ।उन्होंने कहा यहां के बच्चों को स्कूल आने जाने के लिए घने जंगल से होकर गुजरना पड़ता है और जंगल में गुलदार सक्रिय है। कहा बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन बच्चों के लिए वाहन की व्यवस्था करें।

जरूरी खबरें