Tuesday 7th of July 2026

ब्रेकिंग

विकसित चम्पावत की दिशा में मास्टर प्लान-2041, जनसहभागिता से होगा अंतिम प्रारूप तय: डीएम

बाराकोट:गुलदार का आतंक चूला गाव में गुलदार ने दुधारू गाय को घर के आंगन मे उतारा मौत के घाट।

लोहाघाट:सेवा पखवाड़ा: खूनाबोरा मे डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, मौके पर दिए समाधान के निर्देश।

लोहाघाट:सील में जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार शिविर स्थगित होने पर ग्रामीणों में नाराजगी।

चंपावत:पशुपालन विभाग और आईटीबीपी के एमओयू से पशुपालक समृद्ध: लोहाघाट में 496 किलो जिंदा बकरियों की आपूर्ति

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट:पंचेश्वर में अंतरराष्ट्रीय एंग्लिंग प्रतियोगिता किसी को कानों कान खबर नहीं पर्यटन विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल

Laxman Singh Bisht

Sun, Apr 6, 2025

पंचेश्वर में अंतरराष्ट्रीय एंग्लिंग प्रतियोगिता किसी को कानों कान खबर नहीं पर्यटन विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल आदर्श जिले चंपावत का पर्यटन विभाग जिले को पर्यटन के मानचित्र में लाने के दावे करता है पर दावे धरातल में उतरने कहीं भी नजर नहीं आ रहे हैं। पर्यटन विभाग जिले को पर्यटन के मानचित्र में लाने के लिए कितना गंभीर है इसका ताजा उदाहरण पंचेश्वर में 4 से 6 अप्रैल तक संपन्न कराई गई अंतराष्ट्रीय एंग्लिंग प्रतियोगिता है। पंचेश्वर क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता आयोजित होती है और प्रतियोगिता की किसी को कानों कान भनक तक नहीं है। जिस कारण क्षेत्रीय लोगों में पर्यटन व मत्स्य विभाग के खिलाफ काफी आक्रोश है ।लोगों का कहना है एक और पर्यटन विभाग जिले को पर्यटन के नक्शे में लाने की बात करता है दूसरी ओर अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता को गुपचुप तरीके से संपन्न करता है। लोगों ने कहा गुपचुप तरीके से अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता को पहली बार होते देखा है। कहा जब प्रतियोगिता का किसी को पता ही नहीं होगा तो क्षेत्र कैसे पर्यटन के नक्शे में आएगा ।लोगों ने कहा पर्यटन विभाग ने सिर्फ बजट खपाने का काम किया है। कहां क्षेत्र में कहीं भी पर्यटन गतिविधियां देखने को नहीं मिल रही है सिर्फ बजट को खपाने का काम किया जा रहा है। लोगों ने कहा जिला पर्यटन अधिकारी की कार्य प्रणाली संदेह के घेरे में है लोगों ने कहा अगर जिला पर्यटन अधिकारी को क्षेत्र को पर्यटन के नक्शे में लाने के लिए कार्य करना होता तो वह अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता का उचित प्रचार प्रसार करते ताकि क्षेत्र के साथ-साथ बाहर से भी लोग प्रतियोगिता को देखने आते या प्रतिभाग करते। क्षेत्र के युवाओं को भी सीखने को मिलता। लोगों ने कहा प्रतियोगिता को इस प्रकार से गुपचुप कराना पर्यटन विभाग की कार्य प्रणाली पर संदेह पैदा कर रहा है। लोगों ने कहा अब यह समझ में नहीं आ रहा है आखिर इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता का किसे फायदा हुआ। यहां तक की मीडिया को भी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता की जानकारी तक नहीं दी गई। लोगों का कहना है एक और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चंपावत जिले को पर्यटन के मानचित्र में लाने के लिए रात दिन कोशिश कर रहे हैं पर जिला पर्यटन अधिकारी की कार्य प्रणाली मुख्यमंत्री की आदर्श जिला चंपावत की परिकल्पना पर पलीता लगाने का काम कर रही है। लोगों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मामले की जांच करने की मांग की है। लोगों ने कहा जल्द मामले में आरटीआई लगाई जाएगी। मालूम हो 4 से 6 अप्रैल तक पर्यटन विभाग व मत्स्य विभाग के द्वारा पंचेश्वर में अंतरराष्ट्रीय स्तर की एंग्लिंग प्रतियोगिता संपन्न कराई गई जिसका आज डीएम चंपावत नवनीत पांडे के द्वारा समापन किया गया। लोगो ने होम स्टे योजना की भी जांच की मांग की है।

जरूरी खबरें