Wednesday 8th of July 2026

ब्रेकिंग

विकसित चम्पावत की दिशा में मास्टर प्लान-2041, जनसहभागिता से होगा अंतिम प्रारूप तय: डीएम

बाराकोट:गुलदार का आतंक चूला गाव में गुलदार ने दुधारू गाय को घर के आंगन मे उतारा मौत के घाट।

लोहाघाट:सेवा पखवाड़ा: खूनाबोरा मे डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, मौके पर दिए समाधान के निर्देश।

लोहाघाट:सील में जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार शिविर स्थगित होने पर ग्रामीणों में नाराजगी।

चंपावत:पशुपालन विभाग और आईटीबीपी के एमओयू से पशुपालक समृद्ध: लोहाघाट में 496 किलो जिंदा बकरियों की आपूर्ति

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:देवभूमि कर्मभूमि पुरस्कार से सम्मानित हुई लोहाघाट की कंचन ढेक

Laxman Singh Bisht

Fri, Dec 26, 2025

देवभूमि कर्मभूमि पुरस्कार से सम्मानित हुई लोहाघाट की कंचन ढेक लोहाघाट के कोली ढेक की रहने वाली सामाजिक कार्यकर्ता कंचन ढेक को देहरादून में स्व0इंद्रमणि बडोनी के जन्मदिवस के अवसर पर देहरादून में हुए सम्मान समारोह में कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज व वन मंत्री सुबोध उनियाल के द्वारा देवभूमि कर्मभूमि पुरस्कार से सम्मानित किया गया। श्रीमती कंचन ढेक को यह पुरस्कार अपने गांव के साथ-साथ क्षेत्र व जिले में सामाजिकता ,साक्षरता व स्वच्छता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए दिया गया। इस पुरस्कार के लिए उत्तराखंड के प्रत्येक जिले से एक पुरुष व एक महिला का चयन किया गया था। चंपावत जिले से श्रीमती कंचन ढेक को उनके उत्कृष्ट कार्यो के लिए चुना गया। कंचन ढेक ने पुरस्कार से सम्मानित करने के लिए आयोजकों को धन्यवाद दिया। कहा वह भविष्य में भी इसी प्रकार कुरीतियों के खिलाफ कार्य करती रहेगी। कंचन को यह पुरस्कार मिलने पर क्षेत्र वासियों ने उन्हें बधाइयां दी।

जरूरी खबरें