Friday 27th of March 2026

ब्रेकिंग

उत्तराखंड:जिले के प्रभारी मंत्रियों की घोषणा भरत चौधरी बने चंपावत के प्रभारी मंत्री

लोहाघाट:स्कूटी अनियंत्रित परिवार सहित खाई में गिरा शिक्षक ग्रामीणों ने बचाई जान।

लोहाघाट:पूर्व प्रधान ने मुख्यमंत्री से की शिवज्यू मंदिर के अधूरे निर्माण को पूरा करने व सौंदर्य करण की मांग

चंपावत:28 मार्च को ‘अर्थ ऑवर’, रात 8:30 से 9:30 बजे तक गैर-जरूरी लाइटें बंद करने की अपील

चंपावत:28 मार्च को जिले के सभी राजस्व न्यायालयों में आयोजित होगी राजस्व लोक अदालत

: लोहाघाट:केदारनाथ की कठिन पैदल यात्रा कर वापस लोहाघाट पहुंचा कावड़ियों का दल, लोगों ने शिव भक्तों का किया जोरदार स्वागत

Laxman Singh Bisht

Sun, Jul 30, 2023
केदारनाथ की कठिन पैदल यात्रा कर वापस लोहाघाट पहुंचा कावड़ियों का दल लोहाघाट ब्लॉक के नेपाल सीमा से लगे पुलहिंडोला क्षेत्र से 18 दिन पहले पैदल कावड़ लेकर केदारनाथ को निकले के शिव भक्तों का दल केदारनाथ की कठिन पैदल यात्रा कर रविवार को लोहाघाट वापस सकुशल लौट आया है। शिव भक्तों के वापस पहुंचने पर शिवालय मंदिर लोहाघाट और पुलहिंडोला में भव्य स्वागत किया गया। यात्रा लोहाघाट के प्रसिद्ध ऋषेश्वर महादेव मंदिर पहुंची। जहां शिवभक्तों ने जलाभिषेक कर भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद लिया। इस दौरान लोगों ने शिवभक्तों का स्वागत किया। इस दौरान देवेंद्र पाटनी, मोहित पाठक, सचिन जोशी, सतीश पांडेय, मोहन पाटनी , आलोक जोशी ,अर्जुन छतोला आदि ने अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत किया। जिसके बाद लोहाघाट से विशाल बाइक रैली के साथ कांवडिय़ों को पुलहिंडोला लाया गया। जहां महिलाओं ने कलश यात्रा के साथ दल को रामलीला मंच तक लाया गया। रामलीला समिति की ओर से दो दिवसीय रामचरित मानस पाठ का शुभारंभ किया गय। दल में शामिल मुखिया नकुल पंत, राजीव सगटा, रवि पाटनी, त्रिभुवन धौनी, नीरज भंडारी, हरीश भंडारी, नमन पंत ने बताया कि पंचेश्वर से पैदल कांवड़ लेकर दल रामेश्वर, गंगोलीहाट, बेरीनाग, कांडा ,बागेश्वर, बैजनाथ, गरुण, ग्वालदम, कर्णप्रयाग होते हुए केदारनाथ पहुंचा जहां केदारनाथ में भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। यात्रा के दौरान लोगों को नशा मुक्ति एवं सात्विक जीवन जीने का संदेश दिया उन्होंने कहा इस कठिन पैदल यात्रा को करने के लिए भोलेनाथ में उन्हें शक्ति प्रदान करी। दल को इस कठिन यात्रा में 18 दिन का समय लगा

जरूरी खबरें