Tuesday 14th of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:भाजपा की रीति नीति को जन जन तक पहुंचाने के लिए प्रदेश मंत्री निर्मल माहरा को प्रदेश में मिला प्रथम स्थान।

लोहाघाट अस्पताल से चार विशेषज्ञ चिकित्सकों के स्थानांतरण पर भड़के लोहाघाट विधायक

चंपावत:टनकपुर पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग में शीश नगर में 50 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन

लोहाघाट विधानसभा का बोलना विकास 15 किलोमीटर दूर जाकर पढ़ाई करने को मजबूर डुंगरा लेटी की छात्र-छात्राएं।

चंपावत:जनता मिलन कार्यक्रम में 82 शिकायतें प्राप्त, अधिकांश का मौके पर निस्तारण

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट: मंगोली में भूस्खलन से मकान क्षतिग्रस्त बाल बाल बचा बड़ा हादसा। 12 लोगों ने भाग कर बचाई जान

Laxman Singh Bisht

Mon, Sep 1, 2025

.मंगोली में भूस्खलन से मकान क्षतिग्रस्त बाल बाल बचा बड़ा हादसा। 12 लोगों ने भाग कर बचाई जान

सात परिवार निवास करते थे भवन में। मलवे से भवन पूरी तरह क्षतिग्रस्त।चंपावत जिले में रविवार से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से अब नुकसान की खबरें आने लगी है।आज सोमवार एक सितंबर को लोहाघाट ब्लॉक ग्राम पंचायत मंगोली की अनुसूचित जाति बस्ती में लगभग प्रातः 10:00 बजे भारी बरसात के कारण मकान के ऊपर से भारी भूस्खलन हो गया ।पूरा मलवा मकान के ऊपर जा गिरा । मकान के अंदर लगभग 12 लोग थे जिन्होंने बड़ी मुश्किल से भाग कर अपनी जान बचाई । मलवा गिरने से भवन पूरी तरह ध्वस्त हो गया है। बताया जा रहा है कि इस भवन में लगभग सात परिवार निवास करते हैं। जिनकी आर्थिक स्थिति काफी कमजोर है। ग्राम प्रधान रमेश राम व पूर्व ग्राम प्रधान चांद बोहरा द्वारा। घटना की सूचना राजस्व विभाग व प्रशासन को दे दी गई है। पूर्व प्रधान चांद बोहरा ने कहा गनीमत रही कि यह भूस्खलन दिन में हुआ अगर रात्रि में हुआ होता तो बहुत बड़ा हादसा हो सकता था ।भवन से भागने के दौरान कुछ लोगों की हल्की-फुल्की चोटें आई है। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद मवेशियों को भी बचा लिया है । ग्राम प्रधान रमेश राम व पूर्व प्रधान चांद बोहरा ने प्रशासन से पीड़ित परिवारों को राहत तथा मुआवजा देने की मांग की है। बताया क्षतिग्रस्त भवन में कुंवर राम पुत्र कालूराम ,कन्हैया लाल पुत्र नारायण ,गोमती देवी पत्नी पूरन राम , मोहन राम पुत्र नारायण राम,महेश राम पुत्र दानी राम,ईश्वरी देवी पत्नी श्याम राम,कमला देवी पत्नी स्वर्गीय मदन राम का परिवार रहता था। वहीं घटना से सभी सात परिवार काफी दहशत में है। लोगों ने कहा भगवान की कृपा से बड़ा हादसा बच गया।

जरूरी खबरें