Wednesday 8th of July 2026

ब्रेकिंग

विकसित चम्पावत की दिशा में मास्टर प्लान-2041, जनसहभागिता से होगा अंतिम प्रारूप तय: डीएम

बाराकोट:गुलदार का आतंक चूला गाव में गुलदार ने दुधारू गाय को घर के आंगन मे उतारा मौत के घाट।

लोहाघाट:सेवा पखवाड़ा: खूनाबोरा मे डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, मौके पर दिए समाधान के निर्देश।

लोहाघाट:सील में जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार शिविर स्थगित होने पर ग्रामीणों में नाराजगी।

चंपावत:पशुपालन विभाग और आईटीबीपी के एमओयू से पशुपालक समृद्ध: लोहाघाट में 496 किलो जिंदा बकरियों की आपूर्ति

सूचना

रिपोर्ट लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:बुलेट से हुड़दंग मचाने वाले युवक को लोहाघाट पुलिस ने पकड़ा, मोटरसाइकिल सीज

Laxman Singh Bisht

Sun, Dec 28, 2025

बुलेट से हुड़दंग मचाने वाले युवक को लोहाघाट पुलिस ने पकड़ा, मोटरसाइकिल सीजएसपी चंपावत अजय गणपति, पुलिस के निर्देशन में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने तथा बुलेट मोटरसाइकिलों में रेट्रो/मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर पटाखे जैसी आवाज करने वालों के विरुद्ध जनपद में विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। सीओ शिवराज सिंह राणा चम्पावत के पर्यवेक्षण में तथा अशोक कुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक थाना लोहाघाट के नेतृत्व मे थाना लोहाघाट पुलिस टीम द्वारा लोहाघाट बाजार क्षेत्र में चेकिंग के दौरान वाहन संख्या UK03C-2032 बुलेट मोटरसाइकिल के चालक गौरव सिंह निवासी बापरू लोहाघाट के द्वारा बुलेट मोटरसाइकिल में रेट्रो/मॉडिफाइड साइलेंसर व रिंग लगाकर तेज आवाज (पटाखे जैसी ध्वनि) करते हुए वाहन चलाता पाया गया। पुलिस द्वारा वाहन को रोककर चेक किया गया, जिसमें मोटर वाहन अधिनियम का उल्लंघन पाया जाने पर वाहन को एम.वी. एक्ट की सुसंगत धाराओं में सीज किया गया। थानाध्यक्ष लोहाघाट अशोक कुमार सिंह ने कहा “सार्वजनिक सड़कों पर हुड़दंग, तेज आवाज और अवैध मॉडिफिकेशन किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा; यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही जारी है।

जरूरी खबरें