रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:नाबालिगों के वाहन चलाने पर लोहाघाट पुलिस सख्त 14 वाहनों के चालान।
Laxman Singh Bisht
नाबालिगों के वाहन चलाने पर लोहाघाट पुलिस सख्त 14 वाहनों के चालान।

थानाध्यक्ष ओमप्रकाश की ताबड़तोड़ कार्रवाई।

एसपी चंपावत रेखा यादव के निर्देश पर थानाध्यक्ष लोहाघाट ओम प्रकाश के नेतृत्व में लोहाघाट पुलिस के द्वारा आज शुक्रवार को नाबालिगों के वाहन चलाने के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया गया।अभियान के दौरान 14 नाबालिग वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 05 चालान न्यायालय भेजे गए तथा 09 वाहनों से ₹4,500 संयोजन शुल्क वसूला गया। थाना अध्यक्ष के द्वारा अभिभावकों को थाने बुलाकर नाबालिगों को वाहन न देने एवं यातायात नियमों के पालन हेतु जागरूक किया गया। थानाध्यक्ष ने अभिभावकों को नसीहत देते हुए कहा एक छोटी सी लापरवाही, जिंदगी भर का पछतावा बन सकती है। कहा अभिभावक अपने नाबालिग बच्चों को वाहन न दें। सड़क सुरक्षा की शुरुआत घर से होती है। थानाध्यक्ष ओमप्रकाश ने कहा लोहाघाट पुलिस का नाबालिगों के वाहन चलाने के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा। तो वहीं थाना अध्यक्ष लोहाघाट ओमप्रकाश के द्वारा लोहाघाट थाने का चार्ज ग्रहण करने के बाद ही लंबे समय से जनता के लिए मुसीबत बने नाबालिग वाहन चालकों के खिलाफ अभियान शुरू कर दिया गया है। तो वही लोगों ने थाना अध्यक्ष की कार्य प्रणाली की सराहना करते हुए। अभियान को लगातार जारी रखने की मांग की है।
विज्ञापन
चंपावत:राज्य आंदोलनकारियों के साथ 24 सितम्बर को होगी बैठक, जनपद के विकास को लेकर लिए जाएंगे सुझाव
चम्पावत का ऊर्जा ढांचा होगा मजबूत बनबसा में 220 करोड़ रूपये से बन रहा जीआईएस उपसंस्थान
लोहाघाट:37.19 करोड़ रूपये से बन रहा केंद्रीय विद्यालय भवन का 99 प्रतिशत निर्माण कार्य पूर्ण, आधुनिक शैक्षणिक सुविधाओं का मिलेगा विद्यार्थियों को लाभ
चंपावत:पं. दीनदयाल मातृ-पितृ तीर्थाटन योजना के तहत चम्पावत से बद्रीनाथ धाम के लिए प्रथम दल रवाना
लोहाघाट:वन विभाग ने चलाया स्वच्छता अभियान। जनता को दिया स्वच्छता का संदेश।
चंपावत:23 से 25 सितंबर तक आयुर्वेद विभाग के द्वारा आयुर्वेद उत्कर्ष केंद्र में लगाया जाएगा विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर।
चंपावत:पूर्व जिला सूचना अधिकारी स्वर्गीय गिरिजा शंकर जोशी की बारहवीं पर सूचना कार्यालय में शोक सभा, नम आंखों से दी गई श्रद्धांजलि
लोहाघाट महाविद्यालय में 29 सितंबर को होंगे छात्र संघ चुनाव। 23 सितंबर को लगेगी आचार संहिता। छात्राओं के लिए 50% आरक्षण लागू।
लोहाघाट:आंगनबाड़ी केंद्र में पोषण माह कार्यक्रम का आयोजन। गर्भवती महिला की हुई गोद भराई।
चंपावत:इंटर्नशिप स्टाइपेंड की मांग को लेकर जीएनसी चम्पावत के विद्यार्थियों ने सौंपा ज्ञापन। काला फीता बाध कर जताया विरोध।