Thursday 9th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:जीजीआईसी सड़क में जल भराव छात्र-छात्राओं व ग्रामीणों के लिए बना मुसीबत।

चंपावत:अटैचमेंट समाप्त पर डी0जी0 के आदेश का समान रूप से पालन न होने पर कार्मिकों में नाराजगी

चंपावत:रेड अलर्ट की चेतावनी के चलते दियूरी में 'सेवा पखवाड़ा' शिविर रद्द, अधिकारी क्षेत्र में रहेंगे के हाई अलर्ट प

सीएम धामी 10 जुलाई को करेंगे टनकपुर उप जिला चिकित्सालय की नवीन स्वास्थ्य सुविधाओं व डांडा ककनई में समग्र ग्रा

चम्पावत में भारी बारिश का रेड अलर्ट 10 जुलाई को समस्त स्कूल आंगनवाड़ी केंद्र रहेंगे बंद

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट:प्रमुख राज्य आंदोलनकारी शिक्षक गणेश पुनेठा का दिल का दौरा पड़ने से निधन।

Laxman Singh Bisht

Wed, Jun 4, 2025

प्रमुख राज्य आंदोलनकारी शिक्षक गणेश पुनेठा का दिल का दौरा पड़ने से निधन।लोहाघाट क्षेत्र के प्रमुख राज्य आंदोलनकारी व उत्तराखंड राज्य आंदोलन में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले भुमलाई निवासी पूर्व शिक्षक गणेश पुनेठा(61) का आज बुधवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। पुनेठा कुछ माह पूर्व ही जीजीआईसी लोहाघाट से सेवानिवृत्त हुए थे। पुनेठा के निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। पुनेठा शुरुआत में उत्तराखंड क्रांति दल से जुड़े थे तथा राज्य आंदोलन में उन्होंने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। ओजस्वी वक्ता के साथ वह एक क्रांतिकारी नेता के रूप में जाने जाते थे। जानकारी के मुताबिक आज बुधवार दोपहर को पुनेठा लोहाघाट बाजार आए थे और कई लोगों से मिले थे। बाजार से जाने के बाद घर में खाना खाने के बाद अचानक पुनेठा को दिल का दौरा पड़ा और उनका निधन हो गया। पुनेठा के निधन पर राज्य आंदोलनकारियो ने गहरा दुख जताते हुए कहा उन्होंने अपने एक साथी को खो दिया कहा राज्य आंदोलन उन्होंने बड़ी भूमिका निभाई थी।पुनेठा के निधन पर राज्य आंदोलनकारी एडवोकेट नवीन चंद्र मुरारी, के 0डी 0सुतेरी, भूपेश देव (ताऊ), राजू गढ़कोटी, भुवन जोशी, जीवन मेहता,एडवोकेट भास्कर मुरारी, राजकिशोर ओली के अलावा शिक्षक रमेश देव,लक्ष्मण बिष्ट, कैलाश रावत ,विनोद मेहरा, कैलाश मेहता, हेम पुनेठा, मनोज जोशी , लोहाघाट विकास संघर्ष समिति अध्यक्ष विपिन गोरखा सहित सभी सदस्यों, जीजीआईसी प्रबंधन ,सामाजिक कार्यकर्ताओं व जन प्रतिनिधियों , ग्रामवासियों ने दुख व्यक्त करते हुए शोक जताया है।

जरूरी खबरें