Wednesday 8th of July 2026

ब्रेकिंग

विकसित चम्पावत की दिशा में मास्टर प्लान-2041, जनसहभागिता से होगा अंतिम प्रारूप तय: डीएम

बाराकोट:गुलदार का आतंक चूला गाव में गुलदार ने दुधारू गाय को घर के आंगन मे उतारा मौत के घाट।

लोहाघाट:सेवा पखवाड़ा: खूनाबोरा मे डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, मौके पर दिए समाधान के निर्देश।

लोहाघाट:सील में जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार शिविर स्थगित होने पर ग्रामीणों में नाराजगी।

चंपावत:पशुपालन विभाग और आईटीबीपी के एमओयू से पशुपालक समृद्ध: लोहाघाट में 496 किलो जिंदा बकरियों की आपूर्ति

सूचना

रिपोर्ट :लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:गढ़मुक्तेश्वर मोटर मार्ग निर्माण को लेकर मढुवा में बैठक, 28 जनवरी से सर्वे शुरू

Laxman Singh Bisht

Fri, Jan 23, 2026

गढ़मुक्तेश्वर मोटर मार्ग निर्माण को लेकर मढुवा में बैठक, 28 जनवरी से सर्वे शुरूजिलाधिकारी चंपावत मनीष कुमार के निर्देशानुसार उपजिलाधिकारी लोहाघाट नीतू डागर द्वारा लोहाघाट ब्लॉक की सीमांत ग्राम मढुवा में पीएमजीएसवाई के अंतर्गत प्रस्तावित गढ़मुक्तेश्वर मोटर मार्ग के निर्माण को लेकर ग्रामवासियों द्वारा व्यक्त की जा रही आपत्तियों के संबंध में एक खुली बैठक का आयोजन आज शुक्रवार को किया गया।बैठक के दौरान ग्रामवासियों की समस्याओं एवं आपत्तियों को विस्तारपूर्वक सुना गया तथा आपसी संवाद एवं समन्वय के माध्यम से सभी बिंदुओं पर गहन चर्चा की गई। बैठक में ग्रामवासियों की सर्वसम्मति से समाधान निकालते हुए मोटर मार्ग निर्माण के संबंध में सहमति प्रदान की गई उपजिलाधिकारी नीतू डागर ने कहा कि स्थानीय जनभावनाओं को ध्यान में रखते हुए विकास कार्यों को आगे बढ़ाना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि आपत्तियों के समाधान के उपरांत प्रस्तावित मोटर मार्ग के लिए 28 जनवरी से सर्वेक्षण कार्य प्रारंभ किया जाएगा।बैठक के पश्चात ग्रामवासियों द्वारा प्रस्तावित मोटर मार्ग निर्माण में पूर्ण सहयोग का आश्वासन भी दिया गया।इस दौरान ईई पीएमजीएसवाई त्रिभुवन बिष्ट, एसएसबी, वन विभाग के अधिकारी व ग्रामीण उपस्थित रहे।

जरूरी खबरें