Thursday 9th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:जीजीआईसी सड़क में जल भराव छात्र-छात्राओं व ग्रामीणों के लिए बना मुसीबत।

चंपावत:अटैचमेंट समाप्त पर डी0जी0 के आदेश का समान रूप से पालन न होने पर कार्मिकों में नाराजगी

चंपावत:रेड अलर्ट की चेतावनी के चलते दियूरी में 'सेवा पखवाड़ा' शिविर रद्द, अधिकारी क्षेत्र में रहेंगे के हाई अलर्ट प

सीएम धामी 10 जुलाई को करेंगे टनकपुर उप जिला चिकित्सालय की नवीन स्वास्थ्य सुविधाओं व डांडा ककनई में समग्र ग्रा

चम्पावत में भारी बारिश का रेड अलर्ट 10 जुलाई को समस्त स्कूल आंगनवाड़ी केंद्र रहेंगे बंद

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:दर्जा राज्य मंत्री पांडे ने मंगोली में गुलदार के हमले में मारे गए व्यक्ति के परिजनों से की मुलाकात।

Laxman Singh Bisht

Thu, Nov 20, 2025

दर्जा राज्य मंत्री पांडे ने मंगोली में गुलदार के हमले में मारे गए व्यक्ति के परिजनों से की मुलाकात।

वन विभाग को जल्द से जल्द गुलदार को पकड़ने के लिए किया निर्देशित।आज गुरुवार को वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री श्याम नारायण पाण्डे ने लोहाघाट क्षेत्र के ग्राम मंगोली के धुरा तोक में गुलदार के हमले से मारे गए भुवन राम के घर जाकर परिजनों से मुलाकात कर सांत्वना दी तथा वन विभाग के अधिकारियों से वन विभाग के द्वारा गुलदार को पकड़ने के लिए लगाए गए पिंजरे एवं ट्रैप कैमरे की जानकारी ली इस दौरान लोहाघाट पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा व पूर्व प्रमुख योगेश मेहता मौजूद रहे। वन क्षेत्राधिकारी नारायण दत्त पाण्डेय ने दर्जा राज्य मंत्री को जानकारी देते हुए बताया कि गुलदार मादा हो सकती है । वन विभाग की टीम मुस्तैद व सजग हैं। जल्द ही गुलदार को पकड़ा जाएगा। कहा वन विभाग की टीम लगातार क्षेत्र में गस्त कर रही है। साथ ही उन्होंने रेंजर लोहाघाट को मृतक के परिजनों को जल्द से जल्द आर्थिक सहायता देने तथा गुलदार को जल्द से जल्द पकड़ने के लिए भी निर्देशित किया।

जरूरी खबरें