Tuesday 7th of July 2026

ब्रेकिंग

विकसित चम्पावत की दिशा में मास्टर प्लान-2041, जनसहभागिता से होगा अंतिम प्रारूप तय: डीएम

बाराकोट:गुलदार का आतंक चूला गाव में गुलदार ने दुधारू गाय को घर के आंगन मे उतारा मौत के घाट।

लोहाघाट:सेवा पखवाड़ा: खूनाबोरा मे डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, मौके पर दिए समाधान के निर्देश।

लोहाघाट:सील में जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार शिविर स्थगित होने पर ग्रामीणों में नाराजगी।

चंपावत:पशुपालन विभाग और आईटीबीपी के एमओयू से पशुपालक समृद्ध: लोहाघाट में 496 किलो जिंदा बकरियों की आपूर्ति

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट:जीजीआईसी लोहाघाट के प्रथम वार्षिकोत्सव का विधायक अधिकारी ने किया शुभारंभ

Laxman Singh Bisht

Sat, Apr 5, 2025

प्रधानाचार्य राखी सक्सेना के प्रयासों से 43 वर्षों के बाद हुआ वार्षिकोत्सव पीएम श्री जीजीआईसी लोहाघाट के प्रथम वार्षिकोत्सव का लोहाघाट विधायक खुशाल सिंह अधिकारी ने शुभारंभ किया। प्रथम वार्षिकोत्सव को लेकर विद्यालय की छात्राओं तथा अध्यापिकाओं में काफी उत्साह था। विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती राखी सक्सेना के नेतृत्व में प्रथम वार्षिकोत्सव को काफी धूमधाम से मनाया गया। वार्षिकोत्सव का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक खुशाल सिंह अधिकारी ,विशिष्ट अतिथि पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा ,राजू गढ़कोटी ,सचिन जोशी, कविराज मोनी व शंकर सिंह बोरा द्वारा संयुक्त रूप से किया गया ।प्रधानाचार्य व विद्यालय परिवार के द्वारा सभी अतिथियों का भव्य स्वागत किया गया। एसएमसी अध्यक्ष हेमंत पांडे की अध्यक्षता में हुए वार्षिकोत्सव की शुरुआत सरस्वती वंदना से की गई। छात्राओं के द्वारा एक से बढ़कर एक रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए ।कार्यक्रम में छात्राओं ने नाटक के जरिए बच्चों को सरकारी स्कूलों में भेजने का संदेश दिया तथा भारत की विभिन्न संस्कृतियों को अनेकता में एकता के रूप में दिखाया गया। अतिथियों व अभिभावकों के द्वारा रंगारंग कार्यक्रमों की सराहना की गई। सभी अतिथियों के द्वारा प्रधानाचार्य राखी सक्सेना के प्रयासों से हुए प्रथम वार्षिकोत्सव के लिए उन्हें शुभकामनाएं दी तथा उनके प्रयासों की सराहना की तथा हर संभव मदद का भरोसा दिया। कार्यक्रम में लक्ष्मीकांत यादव ,मनोज भाकुनी, अखिलेश श्रीवास्तव, संध्या पांडे, कविता मासी, गणेश पुनेठा आदि मौजूद रहे तो वही कार्यक्रम के सफल संचालन मे श्रीमती रेखा पंत व श्रीमती अंजलि बिष्ट के द्वारा सहयोग किया गया। प्रधानाचार्य श्रीमती राखी सक्सेना के द्वारा वार्षिकोत्सव को भव्य बनाने के लिए सभी सहयोगियों को धन्यवाद दिया गया।

जरूरी खबरें