Tuesday 14th of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:भाजपा की रीति नीति को जन जन तक पहुंचाने के लिए प्रदेश मंत्री निर्मल माहरा को प्रदेश में मिला प्रथम स्थान।

लोहाघाट अस्पताल से चार विशेषज्ञ चिकित्सकों के स्थानांतरण पर भड़के लोहाघाट विधायक

चंपावत:टनकपुर पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग में शीश नगर में 50 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन

लोहाघाट विधानसभा का बोलना विकास 15 किलोमीटर दूर जाकर पढ़ाई करने को मजबूर डुंगरा लेटी की छात्र-छात्राएं।

चंपावत:जनता मिलन कार्यक्रम में 82 शिकायतें प्राप्त, अधिकांश का मौके पर निस्तारण

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट विधायक ने गुमदेश क्षेत्र का किया दौरा कहा जनता का साथ और विश्वास मेरी सबसे बड़ी ताकत

Laxman Singh Bisht

Fri, Sep 19, 2025

लोहाघाट विधायक ने गुमदेश क्षेत्र का किया दौरा कहा जनता का साथ और विश्वास मेरी सबसे बड़ी ताकत

जन समस्याओं का किया समाधान जनता का साथ और विश्वास मेरी सबसे बड़ी ताकत: अधिकारीलोहाघाट विधायक खुशाल सिंह अधिकारी ने आज शुक्रवार को लोहाघाट ब्लॉक के सीमांत क्षेत्र गुमदेश पहुँचकर ग्रामीणों की समस्याओं को सुना तथा कई समस्याओं का विधायक अधिकारी के द्वारा मौके पर ही समाधान किया गया। इस दौरान विधायक ने गाँव के युवाओं ,मातृशक्ति व बुजुर्गों से मुलाक़ात कर कुशल पूछी। इस दौरान ग्रामीणों के द्वारा विधायक अधिकारी को गांव व क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराया गया तथा समस्या के समाधान की मांग की गई। विधायक अधिकारी के द्वारा इस दौरान ग्रामीणों की समस्याएँ व सुझाव काफी गंभीरता से सुनें तथा कई समस्याओं का मौके पर समाधान किया गयाअन्य समस्याओं के लिए विधायक अधिकारी के द्वारा मौके से ही संबंधित अधिकारियों को फोन कर समस्याओं के समाधान के कड़े निर्देश दिए गए। विधायक अधिकारी ने ग्रामीणों से कहा उनके सुझाव सुनना मेरे लिए गर्व और प्रेरणा की बात है कहा विधानसभा के गाँवो की तरक्की और जनता की भलाई ही मेरी पहली प्राथमिकता है।शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और बुनियादी सुविधाओं को मज़बूती देने के लिए जनता की हर आवाज़ मेरे लिए सबसे अहम है और जनता के हर सुझाव व समस्या पर गंभीरता से काम किया जाएगा।कहा जनता का साथ और विश्वास ही मेरी ताक़त है। इस दौरान ग्रामीणों के द्वारा विधायक अधिकारी का जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान कांग्रेस प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य शंकर सिंह बोरा, नवीन सिंह, प्रधान महेश राम व कई ग्रामीण मौजूद रहे।

जरूरी खबरें