Tuesday 14th of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:भाजपा की रीति नीति को जन जन तक पहुंचाने के लिए प्रदेश मंत्री निर्मल माहरा को प्रदेश में मिला प्रथम स्थान।

लोहाघाट अस्पताल से चार विशेषज्ञ चिकित्सकों के स्थानांतरण पर भड़के लोहाघाट विधायक

चंपावत:टनकपुर पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग में शीश नगर में 50 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन

लोहाघाट विधानसभा का बोलना विकास 15 किलोमीटर दूर जाकर पढ़ाई करने को मजबूर डुंगरा लेटी की छात्र-छात्राएं।

चंपावत:जनता मिलन कार्यक्रम में 82 शिकायतें प्राप्त, अधिकांश का मौके पर निस्तारण

सूचना

रिपोर्ट:जगदीश जोशी : लोहाघाट :भारी मलवा आने से संतोला में राष्ट्रीय राजमार्ग हुआ बंद। पिथौरागढ़ से कटा संपर्क

Laxman Singh Bisht

Tue, Sep 2, 2025

भारी मलवा आने से संतोला में राष्ट्रीय राजमार्ग हुआ बंद। पिथौरागढ़ से कटा संपर्क चंपावत जिले में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से राष्ट्रीय राजमार्ग सहित जिले की कई प्रमुख सड़के बंद पड़ी है। लोहाघाट घाट राष्ट्रीय राजमार्ग में मूसलाधार बारिश से संतोला डेंजर जोन में कल देर रात भारी मलवा आने से राष्ट्रीय राजमार्ग बुरी तरह बंद हो गया है ।जिस कारण चंपावत जिले का पिथौरागढ़ जिले से संपर्क पूरी तरह कट चुका है। एनएच की मशीने है मलवा हटाने में लगी हुई है ।लेकिन मूसलाधार बारिश और पहाड़ी से हो रहे लगातार भूस्खलन से सड़क खोलने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क बंद होने से कई वाहन सड़कों में फंसे हुए हैं। क्षेत्र के हरिश्चंद्र तिवारी ने बताया सड़क का पूरा मलवा ग्रामीणों के खेत खलिहानों में घुस गया है।

जरूरी खबरें