Friday 10th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:जीजीआईसी सड़क में जल भराव छात्र-छात्राओं व ग्रामीणों के लिए बना मुसीबत।

चंपावत:अटैचमेंट समाप्त पर डी0जी0 के आदेश का समान रूप से पालन न होने पर कार्मिकों में नाराजगी

चंपावत:रेड अलर्ट की चेतावनी के चलते दियूरी में 'सेवा पखवाड़ा' शिविर रद्द, अधिकारी क्षेत्र में रहेंगे के हाई अलर्ट प

सीएम धामी 10 जुलाई को करेंगे टनकपुर उप जिला चिकित्सालय की नवीन स्वास्थ्य सुविधाओं व डांडा ककनई में समग्र ग्रा

चम्पावत में भारी बारिश का रेड अलर्ट 10 जुलाई को समस्त स्कूल आंगनवाड़ी केंद्र रहेंगे बंद

सूचना

रिपोर्ट :लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:बिहार में एनडीए 200 पार लोहाघाट में भाजपा का जश्न। बिहार की जनता को दिया धन्यवाद।

Laxman Singh Bisht

Fri, Nov 14, 2025

बिहार में एनडीए 200 पार लोहाघाट में भाजपा का जश्न।

बिहार की जनता को दिया धन्यवाद।बिहार में एनडीए गठबंधन की शानदार जीत व भाजपा के दमदार प्रदर्शन पर शुक्रवार को लोहाघाट में भाजपा कार्यकर्ताओं ने लोहाघाट नगर मंडल अध्यक्ष गिरीश कुवर के नेतृत्व में मीना बाजार में आतिशबाजी करते हुए जीत का जश्न मनाया तथा जीत की मिठाइयां बाटी। भाजपा पदाधिकारियो ने कहा यह ऐतिहासिक जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कुशल रणनीति व जनता के बीच उनकी लोकप्रियता के कारण हुई है। भाजपा नेताओं ने कहा इस ऐतिहासिक जीत के लिए वह बिहार की जनता को धन्यवाद देते हैं। बिहार में एक बार फिर से सुशासन लौटा है। कहा अन्य राज्यों में होने वाले चुनाव में भी विशेष कर उत्तराखंड में फिर से भाजपा शानदार जीत दर्ज करेगी। खुशी जताने में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सतीश चंद्र पांडे, सुभाष बगोली, भाजपा प्रदेश मंत्री निर्मल महरा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष कैलाश पांडे, पूर्व प्रमुख योगेश मेहता, मोहन चंद्र पाटनी सहित कई भाजपा नेता मौजूद रहे।

जरूरी खबरें