Monday 9th of February 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:दो वाहनों की टक्कर सात घायल दो गंभीर। सिंगदा के पास हादसा।

लोहाघाट:भारतीय किसान यूनियन (भानू) के जिलाध्यक्ष बने नवीन करायत।

पाटी :डीएम ने स्वयं सत्यापित किया प्रकरण, कमला देवी को योजनाओं का मिलेगा लाभ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उत्तरायणी कौथिक महोत्सव के समापन कार्यक्रम में हुए सम्मिलित

मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड क्रिकेट टीम को रणजी ट्रॉफी सेमीफाइनल में पहुंचने पर दी बधाई

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:एनएच के अधिकारियो की लापरवाही जनता की जान पर भारी सड़क सुरक्षा माह की उड़ी धज्जियां।

Laxman Singh Bisht

Sat, Jan 24, 2026

एनएच के अधिकारियो की लापरवाही जनता की जान पर भारी

सड़क सुरक्षा माह की उड़ी धज्जियां।लोहाघाट।आदर्श जिला चंपावत में राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारी अपने जिम्मेदारियां के प्रति कितने गंभीर है इसका उदाहरण लोहाघाट पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग के लोहाघाट के एमजे होटल से लेकर मरोड़ाखान तक देखा जा सकता है कि एनएच के अधिकारी लोगों की जिंदगी के साथ किस प्रकार से खिलवाड़ करते नजर आ रहे हैं। एनएच के द्वारा लगभग तीन माह पहले लोहाघाट के एमजे होटल से लेकर मरोड़ाखान तक नालिया खोदी गई लेकिन आज तक उन्होंने नालियों का निर्माण कार्य पूरा नहीं किया गया है। नाली निर्माण से निकली मिट्टी सड़क के किनारे डंप पड़ी हुई है।जिस कारण यह सकरा एनएच और भी ज्यादा सकरा हो गया है ।जिसमें कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है। सड़क किनारे पड़े मिट्टी के ढेर से उड़ने वाली धूल से जहा जनता व होटल व्यवसाई परेशान है। अब बारिश होने से वहा पर अत्यधिक कीचड़ होने से वाहनों के रपटने का खतरा बढ़ चुका है। पर एनएच के अधिकारी मूकदर्शक बने बैठे हैं शायद उन्हें किसी बड़ी दुर्घटना का इंतजार है। लोगों ने कहा वर्तमान में चंपावत जिले में सड़क सुरक्षा माह चलाया जा रहा है जिसका उद्देश्य है कि लोगों को सुरक्षित यातायात दिया जाए पर एनएच के अधिकारियों के द्वारा सड़क सुरक्षा माह की धज्जियां उड़ाई जा रही है। एनएच की कार्य प्रणाली से लोगों में गहरी नाराजगी है। लोगों ने कहा सड़क किनारे पड़े मलवे से कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है कई बार एनएच के अधिकारियों से सड़क किनारे पड़े मलबे को हटाने तथा नाली का निर्माण पूर्ण करने की मांग की गई पर एनएच के अधिकारियों के कानों में जू तक नहीं रेंग रही है। लोगों ने बताया पूर्व में मलवे के कारण एक स्कूटी सवार महिला घायल हो गई थी। कहा अगर इस सड़क में कोई भी दुर्घटना होती है उसकी पूरी जिम्मेदारी एनएच के अधिकारियों व प्रशासन की होगी। मामले में एनएच के अधिशासी अभियंता दीपक जोशी ने ठीकरा ठेकेदार के सर पर फोड़ते हुए अपनी जिम्मेदारी से पालन झाड़ लिया है ।उन्होंने कहा ठेकेदार के पास लेबरों की कमी होने के चलते नाली निर्माण कार्य रुका हुआ है। कहा जल्द नाली निर्माण कार्य पूरा करवाया जाएगा। अब यह नाली निर्माण कार्य कब पूरा होगा कब जनता को राहत मिलेगी इस बारे में कुछ कहा नहीं जा सकता है। क्योंकि एनएच की कार्यप्रणाली से सभी वाकिफ है। नाराजगी जताने में सलीम जावेद,मोंटी, मोहन चंद्र पाटनी, सुरेश चंद्र आदि मौजूद रहे।

जरूरी खबरें