Monday 13th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट अस्पताल से चार विशेषज्ञ चिकित्सकों के स्थानांतरण पर भड़के लोहाघाट विधायक

चंपावत:टनकपुर पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग में शीश नगर में 50 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन

लोहाघाट विधानसभा का बोलना विकास 15 किलोमीटर दूर जाकर पढ़ाई करने को मजबूर डुंगरा लेटी की छात्र-छात्राएं।

चंपावत:जनता मिलन कार्यक्रम में 82 शिकायतें प्राप्त, अधिकांश का मौके पर निस्तारण

लोहाघाट:डीएम के निर्देश पर ढटी गांव दुर्घटना की एसडीएम लोहाघाट करेंगी मजिस्ट्रेट जांच।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:अष्टमी पर्व पर बारह गांव के देव डांगरो ने लोहावती नदी में किया स्नान।

Laxman Singh Bisht

Tue, Sep 30, 2025

अष्टमी पर्व पर बारह गांव के देव डांगरो ने लोहावती नदी में किया स्नान।रिकेश्वर महादेव मंदिर में सैकड़ो की तादात में मौजूद रहे श्रद्धालु। देव डांगरो ने अवतरित होकर भक्तों को दिया आशीर्वाद।लोहाघाट क्षेत्र में आज मंगलवार को अष्टमी पर्व को काफी धूमधाम के साथ मनाया गया सुबह से ही क्षेत्र के मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ रही। शाम को 12 गांव के देव डांगर ढोल नगाड़ों के साथ लोहाघाट के प्रमुख आस्था के केंद्र रिकेश्वर महादेव मंदिर पहुंचे ।जहां देव डांगरो के द्वारा भक्तों को आशीर्वाद देते हुए लोहावती के पवित्र संगम में स्नान किया गया। देव डांगरो का आशीर्वाद लेने सैकड़ो की तादात में भक्त रिकेश्वर महादेव मंदिर पहुंचे हुए थे। भक्तों के द्वारा देव डांगरो में अक्षत व पुष्प की वर्षा की गई। सबसे पहले सिरमौली गांव के देव डांगर रिकेश्वर महादेव मंदिर पहुंचे इसके बाद रायकोट ,राय नगर चौड़ी, बिसंग, कलीगांव , ईराकोट भूमलाई के देव डांगरो ने मंदिर पहुंचकर पवित्र स्नान किया और भक्तों को अपना आशीर्वाद दिया। इस दौरान मां के जयकारों से पुरा महादेव परिसर गूंज उठा।

जरूरी खबरें