Saturday 27th of June 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:विद्युत केबल बदलने के कार्य के चलते 27 जून को आदर्श कलोनी में विद्युत व्यवस्था रहेगी बाधित

लोहाघाट:मऊ चोमेल सड़क के गड्ढे व टूटी हुई सुरक्षा दीवारें दुर्घटनाओं को दे रही दावत।

टनकपुर बूम क्षेत्र में डूबे दूसरे युवा का शव एसडीआरएफ ने शारदा बैराज से किया बरामद।

पिथौरागढ़ में 5 वर्षीय मासूम के अपहरण एवं दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार।

चंपावत:पाटी मे हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया नेपाली मजदूर मौके पर मौत

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:डीएम के निर्देश पर सड़क किनारे बने कलवर्टों को दुरुस्त कर मार्ग किया गया सुरक्षित बाइक हो गई थी दुर्घटनाग्रस्त

Laxman Singh Bisht

Sat, May 30, 2026

डीएम के निर्देश पर सड़क किनारे बने कलवर्टों को दुरुस्त कर मार्ग किया गया सुरक्षित

सड़क सुरक्षा पर जिलाधिकारी सख्त, संवेदनशील स्थलों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश

जिलाधिकारी चंपावत मनीष कुमार के निर्देशों के क्रम में टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर लोहाघाट के चांदमारी क्षेत्र के निकट सड़क किनारे बने कलवर्टों को सुरक्षा की दृष्टि से आवश्यक कार्यवाही करते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग द्वारा देर रात्रि दुरुस्त कर सुरक्षित कर दिए गये हैं । यह कार्रवाई संभावित दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से की गई।जिलाधिकारी ने राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग के अधिकारियों को जनपद के सभी कलवर्टों, संवेदनशील मार्गों एवं दुर्घटना संभावित स्थलों का तत्काल निरीक्षण करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि जहां कहीं भी खुले गड्ढे, क्षतिग्रस्त हिस्से अथवा सुरक्षा की दृष्टि से जोखिम वाले स्थान चिन्हित हों, वहां प्राथमिकता के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए मरम्मत एवं सुरक्षा व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं।जि

लाधिकारी ने आगामी मानसून सीजन को देखते हुए सड़क सुरक्षा मानकों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए कहा कि वर्षाकाल में दुर्घटनाओं की संभावनाओं को न्यूनतम करने के लिए सभी संबंधित विभाग अभी से समन्वित एवं प्रभावी तैयारी करें।उन्होंने निर्देश दिए कि जनपद के सभी कलवर्टों एवं संवेदनशील मार्गों पर आवश्यक सुरक्षात्मक कार्य समयबद्ध ढंग से पूर्ण किए जाएं, ताकि आमजन को सुरक्षित एवं सुगम आवागमन उपलब्ध हो सके। मालूम हो कल शुक्रवार शाम को लोहाघाट के चांदमारी आरा मशीन से आगे अधूरे पड़े कलमठ में एक बाइक सवार बाइक सहित जा गिरा था। मामले का जिलाधिकारी चंपावत के द्वारा तत्काल संज्ञान लिया गया।

जरूरी खबरें