Saturday 27th of June 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:मऊ चोमेल सड़क के गड्ढे व टूटी हुई सुरक्षा दीवारें दुर्घटनाओं को दे रही दावत।

टनकपुर बूम क्षेत्र में डूबे दूसरे युवा का शव एसडीआरएफ ने शारदा बैराज से किया बरामद।

पिथौरागढ़ में 5 वर्षीय मासूम के अपहरण एवं दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार।

चंपावत:पाटी मे हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया नेपाली मजदूर मौके पर मौत

चंपावत:माली की नौकरी करने वाली मां के बेटे ने यूपीएससी में मारी बाजी, भारत सरकार में बने वैज्ञानिक अधिकारी

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:जलाशय में तब्दील हुई पाटन-पाटनी सड़क टूटा कलमठ दुर्घटनाओं को दे रहा दावत। शहीद के नाम से बनी है सड़क

Laxman Singh Bisht

Mon, Jun 1, 2026

जलाशय में तब्दील हुई पाटन-पाटनी सड़क टूटा कलमठ दुर्घटनाओं को दे रहा दावत।

कनिष्ठ प्रमुख की लोनिवी से सड़क मरम्मत व नाली निर्माण की मांग।

रिचार्ज हब से पॉलिटेक्निक को जाने वाली ग्राम सभा पाटन की शहीद लेंस नायक प्रकाश सिंह सड़क कई जगह जलाशय में तब्दील हो गई है। जिस कारण ग्रामीणों को आवाजाही करने में कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सोमवार को कनिष्ठ प्रमुख लोहाघाट प्रकाश चंद्रा ने बताया ग्राम सभा पाटन पाटनी की मुख्य सड़क लंबे समय से बदहाल पड़ी है कई बार विभाग से कहने के बावजूद सड़क का सुधारीकरण नहीं किया गया। कनिष्ठ प्रमुख ने कहा क्षेत्र में लगातार बारिश चल रही है जिस कारण सड़क में हुए गड्ढे अब तालाब में तब्दील हो चुके हैं नालियां बंद पड़ी हुई है जिसका खामियाजा ग्रामीणों को रोज भुगतना पड़ा तथा दुर्घटनाओं की बड़ी संभावना बनी हुई है। ग्रामीणों के साथ-साथ स्कूली बच्चों व वाहन चालकों को भी काफी कठिनाई इस सड़क में हो रही है। कनिष्ठ प्रमुख ने कहा पाटन पाटनी स्थिति गैस गोदाम के पास भी सड़क में कलमठ टूट गया है। जिस कारण दुर्घटनाओं की संभावना बनी हुई है। उन्होंने कहा ग्रामीणों में लोक निर्माण विभाग की कार्य प्रणाली पर गहरा आक्रोश है। कहा शहीद प्रकाश सिंह के नाम से बनी

सड़क में बने हुए गड्ढे आए दिन दुर्घटनाओं को दावत देते नजर आ रहे हैं कहा प्रशासन ने सड़क मे शहीद के नाम का बोर्ड तो लगा दिया पर उसकी सुध नही ली। कनिष्ठ प्रमुख ने लोक निर्माण विभाग लोहाघाट से जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत करने, नालियों को खोलने तथा टूटे हुए कलमठ के पुनः निर्माण की मांग की है ।साथ ही कहा अगर इस सड़क में कोई भी घटना दुर्घटना होती है उसकी जिम्मेदारी लोक निर्माण विभाग लोहाघाट की होगी।

जरूरी खबरें