Friday 10th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:जीजीआईसी सड़क में जल भराव छात्र-छात्राओं व ग्रामीणों के लिए बना मुसीबत।

चंपावत:अटैचमेंट समाप्त पर डी0जी0 के आदेश का समान रूप से पालन न होने पर कार्मिकों में नाराजगी

चंपावत:रेड अलर्ट की चेतावनी के चलते दियूरी में 'सेवा पखवाड़ा' शिविर रद्द, अधिकारी क्षेत्र में रहेंगे के हाई अलर्ट प

सीएम धामी 10 जुलाई को करेंगे टनकपुर उप जिला चिकित्सालय की नवीन स्वास्थ्य सुविधाओं व डांडा ककनई में समग्र ग्रा

चम्पावत में भारी बारिश का रेड अलर्ट 10 जुलाई को समस्त स्कूल आंगनवाड़ी केंद्र रहेंगे बंद

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट:पालिका के वाहनों के द्वारा उड़ाई जा रही है वन वे व्यवस्था की धज्जियां लोगों ने पुलिस से कार्यवाही की मांग

Laxman Singh Bisht

Sat, May 10, 2025

पालिका के वाहनों के द्वारा उड़ाई जा रही है वन वे ट्रैफिक व्यवस्था की धज्जियां लोगों ने पुलिस से कार्यवाही की मांग लोहाघाट नगर में स्कूल समय पर लगने वाले जाम व स्कूली बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए एसपी चंपावत अजय गणपति के निर्देश पर पुलिस ने स्कूल समय पर वन-वे ट्रैफिक व्यवस्था लागू की है ।वन वे व्यवस्था से जहा लोगों को जाम से निजात मिली तो बच्चों को सुरक्षा। पर जिस संस्था के द्वारा नियमों का पालन कराने में अपना सहयोग देना चाहिए उस संस्था के द्वारा नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही है। बात कर रहे हैं लोहाघाट नगर पालिका की।नगर के लोगों ने कहा पालिका के वाहन स्कूल समय में धड़ल्ले से नियमों को तोड़ते हुए सड़कों में गुजर रहे है। पर उनके ऊपर पुलिस के द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। लोगों ने इस प्रकार पालिका के वाहनों का नियमों को तोड़ते हुए गुजरने से दुर्घटनाओं के साथ-साथ जाम लगने की संभावना भी बन जाती है ।कहा नियम सबके लिए एक समान होना चाहिए ।लोगों ने पुलिस से पालिका के नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। मालूम है लोहाघाट नगर में सुबह 6:30 बजे से 8:00 तथा दोपहर 12:00 से 2:00 बजे तक स्कूल समय में वन वे ट्रैफिक व्यवस्था लागू है ।

जरूरी खबरें