Friday 26th of June 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:मऊ चोमेल सड़क के गड्ढे व टूटी हुई सुरक्षा दीवारें दुर्घटनाओं को दे रही दावत।

टनकपुर बूम क्षेत्र में डूबे दूसरे युवा का शव एसडीआरएफ ने शारदा बैराज से किया बरामद।

पिथौरागढ़ में 5 वर्षीय मासूम के अपहरण एवं दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार।

चंपावत:पाटी मे हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया नेपाली मजदूर मौके पर मौत

चंपावत:माली की नौकरी करने वाली मां के बेटे ने यूपीएससी में मारी बाजी, भारत सरकार में बने वैज्ञानिक अधिकारी

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट :एसआईआर को लेकर तैयारियां तेज लोहाघाट में हुआ बीएलओ एवं प्रशिक्षण सम्पन्न

Laxman Singh Bisht

Thu, Jun 4, 2026

एसआईआर को लेकर तैयारियां तेज लोहाघाट में हुआ बीएलओ एवं प्रशिक्षण सम्पन्न

आगामी विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के सफल संचालन हेतु जनपद चम्पावत में तैयारियों ने जोरो पर है। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री मनीष कुमार के निर्देशानुसार विकास खंड लोहाघाट में बीएलओ एवं सुपरवाइजरों का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।प्रशिक्षण के दौरान अनमैप्ड मतदाताओं की मैपिंग, विभिन्न प्रकार की अनियमितताओं के कारण एवं उनके निराकरण, तथा नए मतदाताओं के नामांकन की प्रक्रिया को विस्तारपूर्वक समझाया गया।

साथ ही बीएलओ ऐप के माध्यम से मतदाताओं को वितरित किए जाने वाले गणना प्रपत्रों को QR कोड स्कैन कर डिजिटाइज करने एवं प्राप्त प्रपत्रों को डिजिटल रूप में अपलोड करने की प्रक्रिया की भी जानकारी दी गई।अधिकारियों ने निर्देश दिए कि बंद पाए जाने वाले घरों में कम से कम तीन बार फील्ड विजिट अनिवार्य रूप से की जाए, ताकि कोई भी पात्र मतदाता, मतदाता सूची से वंचित न रह जाए।प्रशिक्षण के दौरान बताया गया कि विशेष गहन पुनरीक्षण भारत निर्वाचन आयोग का समयबद्ध एवं महत्वपूर्ण कार्यक्रम है, जिसे निर्धारित अवधि में पूर्ण करना अनिवार्य है।

प्रशिक्षण में यह भी बताया गया कि विभिन्न मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों द्वारा बूथ स्तर पर अपने-अपने बीएलए नियुक्त किए गए हैं, जिससे पुनरीक्षण प्रक्रिया को और अधिक पारदर्शी एवं प्रभावी बनाया जा सके।प्रशिक्षण मास्टर ट्रेनर प्रकाश उपाध्याय द्वारा संचालित किया गया।इस दौरान डॉ. नारायण सिंह, भूमि संरक्षण अधिकारी, खंड विकास अधिकारी लोहाघाट कवीन्द्र रावत सहित अन्य उपस्थित रहे।

जरूरी खबरें